back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव की शिवगंगा मैली हो गई…दुर्गंध मुंह में ठूंस रहे,…प्रशासन को भी है शिकायत, मगर सरकार को गंदगी पसंद है…हजारों हाथ उठेंगे सूर्यदेव को अर्घ्य देने…यही कहेंगे वाह! जनाबे आली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान। जहां एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी को लेकर छठ के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि अर्ध्य देने वाले व्रतियों को अर्ध्य देने में परेशानी ना हो।

- Advertisement -

वहीं, दूसरी ओर बिहार के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवनगरी बाबा कुशेश्वरनाथ का इकलौता शिवगंगा घाट जहां हजारो लोग सूर्य को अर्ध्य देते हैं उस तालाब का काफी बुरा हाल है। विगत कई महीनों से शिवगंगा तालाब का पानी काफी मैला हो गया है। पानी का रंग भी पूरी तरह बदल गया है।

- Advertisement -

इतना ही नही शिवगंगा के पानी से बदबू भी आने लगी है। ऐसे स्थिति में यहां सूर्य को अर्ध्य देना व्रतियों के लिए आसान नही होगा। जानकर बताते है कि शिवगंगा का पानी इतना बदबूदार है कि पानी में पांच मिनट तक खड़ा रहना छठ व्रतियों के लिए एक चुनौती से कम नही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhaga Suspicious Death: सुरक्षा गार्ड की अकाल मृत्यु...संदिग्ध...अचानक थम गईं सांसें, पढ़िए गहराया रहस्य और परतें उधेड़ने में जुटी पुलिस

 

सूत्रों की माने तो खुद थानाध्यक्ष ने न्यास के सदस्यों से कई बार इसकी शिकायत की है। इसके बावजूद न्यास कर्मी ने संज्ञान नही लिया। न्यास के लोग नगर पंचायत पर ठीकरा फोड़ रहे है कि तालाब की सफाई नगर पंचायत की ओर से किया जायेगा।दरभंगा के बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव की शिवगंगा मैली हो गई...दुर्गंध मुंह में ठूंस रहे,...प्रशासन को भी है शिकायत, मगर सरकार को गंदगी पसंद है...हजारों हाथ उठेंगे सूर्यदेव को अर्घ्य देने...यही कहेंगे वाह! जनाबे आली

वहीं कुछ लोगो का मानना है कि न्यास समिति और नगर पंचायत के चक्कर मे शिवगंगा की स्थिति बदत्तर होती जा रही है। इस बार न्यास समिति के लोग कान में तेल डालकर सो रहे है। प्रत्येक वर्ष न्यास की ओर से छठ में शिवगंगा घाट का रंग रंगाई की जाती थी लेकिन इस बार न्यास के समिति नगर पंचायत पर ठीकरा फोड़ने में लगे है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: भूतनाथ से लेकर जलेश्वर नाथ तक Benipur Mahashivratri में सजे शिवालय, शिव-पार्वती विवाह की निकलेगी भव्य झांकी

वहीं नगर पंचायत अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए शिवगंगा पोखर से कचरा की सफाई करा दी, शिवगंगा में बेरिकेडिंग का काम भी नगर पंचायत की ओर से किया जा रहा है। लेकिन शिवगंगा के बदबूदार पानी की सफाई को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में 50 साल पुराना 'दादा' पेड़ गायब! Illegal Tree Cutting पर मचा हड़कंप, PCCF से हुई शिकायत... पढ़िए गुमशुदगी पर हंगामा बरपा!

छठ व्रती प्रमिला देवी बताती है कि शिवगंगा घाट का पानी काफी गंदा हो गया है। और इससे काफी बदबू भी आ रही है। इस स्थिति में छठ व्रती कैसे पानी में खड़ा होकर सूर्य भगवान को अर्ध्य देगें। पानी की सफाई को लेकर न्यास समिति हो या नगर पंचायत दोनो में से किसी को संज्ञान लेना चाहिये था।

 

दरभंगा के बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव की शिवगंगा मैली हो गई...दुर्गंध मुंह में ठूंस रहे,...प्रशासन को भी है शिकायत, मगर सरकार को गंदगी पसंद है...हजारों हाथ उठेंगे सूर्यदेव को अर्घ्य देने...यही कहेंगे वाह! जनाबे आली

सुनिता देवी बताती है कि छठ लोक आस्था का महापर्व है। लोग बहुत ही श्रद्धा के साथ इस पर्व को मानते है। लेकिन यहां न्यास समिति और नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मियों की मनमानी को लेकर शिवगंगा की सफाई नही हो पा रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शाहिद कपूर डांस: इन 5 अंडररेटेड गानों में भी एक्टर ने दिखाया था अपना बेमिसाल जलवा!

Shahid Kapoor Dance: बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान और बेहतरीन डांसर्स में से एक शाहिद...

JioHotstar के नए प्लान्स: क्या बदलेगा आपके मनोरंजन का तरीका?

JioHotstar: भारत में ओटीटी स्ट्रीमिंग का चेहरा लगातार बदल रहा है, और अब JioHotstar...

Ek Din Movie: जुनैद खान और साई पल्लवी की जादुई प्रेम कहानी का टीज़र हुआ रिलीज़, आमिर खान की जोड़ी करेगी वापसी

Ek Din News: बॉलीवुड में एक और धमाकेदार प्रेम कहानी दस्तक देने को तैयार...

स्मृति ईरानी का वैलेंटाइन संदेश: खुद से प्यार करने का दिया खास मंत्र, फैंस हुए कायल

Smriti Irani News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा और राजनेता स्मृति ईरानी ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें