spot_img

Darbhanga में 38 जिले, 117 टीमें, 1600 से अधिक खिलाड़ी एक सांस में कहेंगे कबड्डी…कबड्डी, BMP 13 में 4 नवंबर से सजेगा बालिका कबड्डी का महाकुंभ

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें:आज यानि शनिवार से लगेगा दरभंगा में कबड्डी (बालिका) खेल का महाकुंभ-जिला खेल पदाधिकारी, 04 से 07 नवम्बर 2023 तक बीएमपी 13 दरभंगा में किया जा रहा है कबड्डी (बालिका) खेल का आयोजन,बिहार राज्य के सभी 38 जिलों से 117 टीम के 1600 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में मिथिला की हृदय स्थली, दरभंगा के ऐतिहासिक गौरवशाली परंपरा तथा कलात्मकता के इंद्रधनुषी रंगों से युक्त शरद ऋतु की पावन बेला में राज्य स्तरीय कबड्डी बालिका खेल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 04 से 07 नवम्बर 2023 तक बीएमपी 13 दरभंगा में किया (Mahakumbh of Girls Kabaddi will be organized in Darbhanga BMP 13 from 4th November.) जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में घर से निकलीं युवती नहीं लौटी! शादी के लिए अगवा, पुलिस ने 4 पर कसा शिकंजा

जानकारी के अनुसार, जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि बिहार राज्य के सभी 38 जिलों से 117 टीम के 1600 से ऊपर खिलाड़ी बीएमपी 13 दरभंगा में चार दिनों तक दिखाएंगे अपना प्रदर्शन।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस का धावा: सरकारी भवन के पास से पकड़ा गया हथियारबंद अपराधी, पिस्टल भी मिली!

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के भी प्रतिभागी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना दमखम। 07 नवम्बर को परिणाम आने के बाद यह पता चलेगा कि इस खेलमहाकुंभ के विजेता लकी ट्रॉफी किस जिला को प्राप्त होगी।

इस व्यापक प्रतियोगिता की सफलता के लिए जिला प्रशासन दरभंगा, खेल पदाधिकारी दरभंगा, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, वरीय खिलाड़ी खेल प्रेमी द्वारा प्रयास के साथ आयोजन की संपूर्ण तैयारी कर ली गई है।

जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा श्री परिमल के द्वारा आवासन, आयोजन स्थल,भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा एवं स्वागत के लिए विभिन्न कमिटी का गठन किया गया है। वहीं निर्णायकों की सूची बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना की ओर से निर्धारित की गयी है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 11 केवी तार चोरी की बड़ी कोशिश, ग्रामीणों की एक खबर से ऐसे भागे चोर! बचा लाखों का नुकसान

महाकुंभ खेल के उद्घाटन अवसर पर जिले के सभी वरीय पदाधिकारीयों का बीएमपी 13 में आगमन होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन 04 नवंबर के पूर्वाह्न 10:00 बजे किया जायेगा।

सभी प्रकार की तैयारी में लगे शिक्षक एवं वरीय खिलाड़ियों में बीएमपी 13 के खेल मैदान में शारीरिक शिक्षा शिक्षक आशीष कुमार, राजेश कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, देवनंदन झा, लक्ष्मी कुमारी, निम्मी कुमारी, अरुण ठाकुर, मो. असीफुर रहमान, मिथिलेश कुमार, राजकुमार रमन, दरभंगा जिला बॉली बॉल संघ के सचिव ब्रजेश सिंह राठौड़,संजीव कुमार, विक्रांत कुमार एवं  हरिमोहन चौधरी पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्यरत हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में घर बनाना हुआ आसान! अब सरकार देगी 90 दिन की मजदूरी, ऐसे उठाएं लाभ | जानिए -मंत्री श्रवण कुमार की ‘...

Bihar Housing Scheme: बिहार के ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत घर बनाने वाले लाभार्थियों को अब 90 दिनों की मजदूरी मिलेगी। यह राशि 'वीबी-जी राम जी योजना' के #BiharHousingScheme,#RuralDevelopmentBihar,#AwasYojana

दरभंगा के टेकटार तालाब में औंधी पड़ी थी स्कॉर्पियो, पुलिस ने तलाशी ली तो निकली 313.5 लीटर विदेशी शराब

Bihar Liquor Seizure: बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब में पलटी एक स्कॉर्पियो से 313.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. एएसआई की सतर्कता से यह मामला सामने आ #BiharLiquorBan,#KamtaulNews,#LiquorSeizure

Darbhanga Road Accident बेनीपुर में सड़क हादसे का खौफनाक मंजर! कोर्ट मुंशी की हालत बेहद नाजुक, DMCH में जिंदगी की जंग

Benipur Road Accident: बेनीपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में व्यवहार न्यायालय के मुंशी भुलोक नाथ झा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद DMCH रेफर किया गया है, जहां उनक #BenipurNews,#RoadSafety,#DMCH

Darbhanga Crime स्कूल से सरकारी टैबलेट गायब! दरभंगा के जाले में शिक्षा विभाग को लगा बड़ा झटका

Jale tablet theft: बिहार के जाले स्थित कछुआ पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मिश्र टोल से शिक्षा विभाग का एक सरकारी टैबलेट चोरी हो गया है। हेडमास्टर ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आ #JaleNews,#BiharEducation,#TabletTheft