back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में परंपरा हथियारों के बीच बजरंग बली के लग रहे थे जयकारे, महावीरी झंडा महोत्सव के समापन पर दिखा भव्य-आकर्षक नजारा

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के नगर परिषद जाले काजीबहेरा एवम धमाद गांव में महावीरी झंडा महोत्सव रविवार को भारी पुलिसिया बंदोबस्त के बीच धूमधाम से संपन्न हो गया।
इस मौके पर जाले एवम धमाद इंद्र भवन मैदान में जगह जगह सशस्त्र दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती किया गया था। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह वीडियो दीनबंधु दिवाकर सीओ राकेश कुमार पुलिस निरक्षक आदि विधि व्यवस्था को लेकर लगातार गश्ती करते देखे गए।

इस अवसर पर नगरपरिषद क्षेत्र जाले के धार्मिक पौराणिक निर्मल महावीर मंदिर बरई टोला सैकड़ों श्रद्धालुओं के अगुवाई में निकली गगनचुंबी महावीरी झंडा जुलुस नगर परिक्रमा करते हुए सैकड़ों श्रद्धालु जय शिव जय शिव के उदघोष के साथ लाठी, भाला, फरसा योगचाप आदि का कररव दिखाते हुए चल रहे थे।
इस अवसर पर महावीर बाजार मंदिर के महावीरी झंडा के साथ बजरंगबली की प्रतिमा, सुभाष चौक जाले एवम हीरानगर ग्वालकुंज का महाबीरी झंडा साथ साथ चल रहा था। सभी झंडा जालेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुंचकर माता के मंदिर का प्रदक्षिणा कर विश्राम के बाद, यहां के परम्परा के अनुसार निर्मल महावीर मंदिर का महावीरी झंडा जाले हाट स्थित ब्रह्मस्थान, रामबाग स्थित राम जानकी मंदिर एवम भताही स्थित महादेव मंदिर का परीक्रमा कर निर्मल हनुमान मंदिर पहुंचकर मंगल आरती की गई।
वही दूसरी ओर काजी बहेरा एवम धमाद गांव का महावीरी झंडा धमाद स्थित इंद्र भवन प्रांगण में महावीरी झंडा महोत्सव धूमधाम से आयोजित हुई। इस मौके पर एक दर्जन से अधिक अखाड़ा के खिलाड़ियों की ओर से लाठी, भाला, फरसा, योगचाप आदि का करतब दिखाया जा रहा था।
मौके पर गोल बृत्ताकार में बांस के बने विशेष प्रकार के वाद्ययंत्र यत्र के लय पर पवन पुत्र बजरंगबली की जीवन गाथा को गाते कलाकार झूमते नाचते जा रहे थे।यह दृश्य बड़ा ही मनोहारी उपस्थित कर रहा था। भगवान बजरंगबली के दर्शन पूजन को सैकड़ों श्रद्धालुओं पंक्तिबद्ध हो महावीरी झंडा का पूजा अर्चना किया। इस मौके पर महिलाएं भी बजरंग बली का अरदास गीत जय हो जय गाती जा रही थी।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा की बदलेगी सूरत! एयरपोर्ट-AIIMS के बाद अब बनेगा औद्योगिक हब, जानिए मुलाकात और आग्रह पत्र
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CUET PG 2026 परीक्षा: NTA ने जारी किया विस्तृत शेड्यूल, ऐसे करें तैयारी

CUET PG 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट...

निवेशकों के लिए बड़ी खबर: बॉम्बे बर्मा ने किया शानदार डिविडेंड का ऐलान!

Dividend: शुक्रवार को बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ने अपने नवीनतम तिमाही नतीजों के साथ...

Mahashivratri पर शिवमय हुई केवटी, मंदिरों में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, भक्तों की आस्था का दिखा सैलाब

Mahashivratri: आस्था का समंदर जब हिलोरे मारने लगता है, तो पूरा माहौल शिवमय हो...

पैन कार्ड में नाम सुधार: अब घर बैठे मिनटों में बदलें अपना नाम!

PAN Card: केंद्र सरकार ने पैन कार्ड धारकों के लिए नाम सुधार या बदलाव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें