spot_img

दरभंगा के बेनीपुर व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र नारायण झा नहीं रहे, निधन से अधिवक्ताओं समेत आम लोगों में शोक की लहर

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। स्थानीय व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र नारायण झा का शनिवार को सुबह निधन (Mahendra Narayan Jha, senior advocate of Benipur Behavioral Court is no more) हो गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके पैतृक आवास प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर गांव में शुभचिंतकों का तांता लग गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का हुजूम पहुंचने लगा।

- Advertisement -

इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ लेखक ,कवि ,पत्रकार एवं शिक्षाविद उनके आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया। स्व. झा बेनीपुर व्यवहार न्यायालय संचालित होने के साथ ही बेनीपुर में अपना प्रैक्टिस शुरू किया इससे पूर्व वे जिला मुख्यालय अवस्थित न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे थे और यह लगातार अपने जीवन के 52 वर्ष तक लोगों की सेवा में न्यायालय में जुटे रहे।

उनके निधन पर स्थानीय लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है । पूर्व विधायक महेंद्र नारायण झा आजाद, निवर्तमान विधायक सुनील कुमार चौधरी ,दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, वर्तमान विधायक डॉ. विनय कुमार चौधरी, शिक्षाविद डॉ राजानंद झा , प्रो. सुरेश प्रसाद सिंह, सुरेंद्र झा, गिरींद्र मोहन झा, सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी कुमार झा बबलू,

वर्तमान प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय,निवर्तमान प्रमुख मनोज कुमार मिश्र ,पूर्व उप प्रमुख प्रेम कुमार झा सहित बेनीपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चक्रपाणि चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता स्वतंत्र कुमार मिश्र, रामचंद्र यादव, अमरेश झा ,भोला ठाकुर, बच्चा राय ,सुशील कुमार चौधरी, अमित कुमार मिश्र सहित दर्जनों अधिवक्ता ने महेंद्र झा के

निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके निधन की खबर सुनते ही कहा कि इनके निधन से बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र में न्याय जगत में भारी क्षति हुई है जिसका भरपाई निकट भविष्य में असंभव है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: दरभंगा एयरपोर्ट बनेगा पूर्वी भारत का एविएशन हब, सांसद ठाकुर ने रखे बड़े प्रस्ताव
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 02 अप्रैल 2026 का शुभ-अशुभ समय और हनुमान जयंती का दिव्य संयोग

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...

शिवालिका ओबेरॉय की प्रेग्नेंसी: ‘पूकी मॉम टू बी’ ने दिखाया मार्च का बेबी बंप, फैंस हुए दीवाने!

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से एक दिल छू लेने वाली...

Samsung WindFree AC: अब बिना झटके की हवा से होगी बिजली की भारी बचत!

गर्मियों का मौसम अपने पूरे शबाब पर है और ऐसे में हर कोई चिलचिलाती...

हनुमान जयंती 2026: मंगल गोचर 2026 के अद्भुत संयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Mangal Gochar 2026: चैत्र पूर्णिमा का पावन दिवस, जब अंजनी पुत्र हनुमान ने धरती...