back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में एडमिट कार्ड के लिए छात्रों का हंगामा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा के महेशपट्टी गांव में स्थित एक स्कूल में एडमिट कार्ड वितरण को लेकर छात्रों और प्रबंधन के बीच विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया। स्कूल के दो भागों में बंट जाने और पढ़ाई बाधित होने के बावजूद बकाया फीस जमा करने की शर्त पर छात्रों को एडमिट कार्ड देने की बात कही गई, जिससे आक्रोशित छात्रों ने नारेबाजी की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

महेशपट्टी स्कूल: एडमिट कार्ड के लिए छात्रों का हंगामा

शंकरपुर पंचायत के महेशपट्टी गांव में स्थित विद्यालय में उस समय अफरातफरी मच गई जब एडमिट कार्ड लेने पहुंचे छात्रों को स्कूल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि बकाया फीस जमा करने पर ही उन्हें एडमिट कार्ड दिया जाएगा। इस बात से आक्रोशित छात्रों ने विद्यालय परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का कहना था कि स्वामित्व विवाद के चलते स्कूल दो हिस्सों में बंट गया है, जिस कारण महीनों से उनकी पढ़ाई बाधित रही है। ऐसे में फीस जमा करने का सवाल ही नहीं उठता।

- Advertisement -

सीबीएसई बोर्ड के एप्लीकेशन का दावा करने वाले इस स्कूल में छात्रों का हंगामा बढ़ता देख स्थानीय सिंहवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए मौजूद छात्रों को उनके एडमिट कार्ड दिलवाने में सहायता की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Maithili Language: अब हर स्कूल में गूंजेगी मैथिली की 'मिठास'! 8वीं तक पढ़ाई अनिवार्य करने की तैयारी

इस मामले पर बीईओ विनोद कुमार ने बताया कि यह एक निजी स्कूल है जिसे जिला से आठवीं कक्षा तक के संचालन की स्वीकृति प्राप्त है। उन्होंने कहा कि बिना एप्लीकेशन के नौवीं और दसवीं कक्षा का संचालन करना नियमों के विरुद्ध है और इसे चोरी-छिपे संचालित किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

छात्रों ने बताया कि उनके एडमिट कार्ड पर संत उमेश फाउंडेशन स्कूल के छात्रों के स्कूल के नाम की जगह रामकृष्णा विद्यापीठ वासुदेवपुर दरभंगा अंकित है। साथ ही, परीक्षा केंद्र के रूप में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दरभंगा का नाम दिया गया है। अभिभावकों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में कुछ ऐसे निजी विद्यालय संचालित हो रहे हैं जो नियमों का उल्लंघन कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह स्थिति चिंताजनक है और इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

यह घटना शिक्षा प्रणाली में व्याप्त खामियों और निजी स्कूलों के मनमाने रवैये को उजागर करती है। छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे विद्यालयों पर कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...

Samastipur Crime News: दलसिंहसराय में बदमाश ने दो को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली जान

Samastipur Crime News: बिहार का समस्तीपुर जिला एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें