

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। घोघरहा चट्टी चौक पर घर में घुसकर मिठाई व्यवसायी नीतीश की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। शनिवार को मुख्य आरोपी समेत तीनों आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी को पुलिस ने सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, हत्याकांड के नामजद आरोपी को थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना क्षेत्र के रामपुर पचासी गांव में छापेमारी कर नीतेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुलाब सहनी के पुत्र मंजीत सहनी, अजीत सहनी और पप्पू सहनी को गिरफ्तार किया।
- Advertisement -
तीनों को आरोपी को शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। घोघराहचट्टी चौक पर नीतीश नीतीश हत्याकांड के तीनों मुख्य आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।
- Advertisement -



