

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। घोघराहाचट्टी निवासी मिठाई व्यवसायी निरसू दास के छोटे पुत्र नितेश कुमार दास हत्याकांड में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त राजा सहनी को गिरफ्तार किया (Main accused of Nitesh murder case arrested from Sitamarhi) है।
राजा सहनी सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना क्षेत्र के रामपुर पचासी नवटोलिया निवासी दिनेश सहनी का पुत्र है। नितेश की हत्या के समय आरोपी राजा सहनी मारपीट तोड़फोड़ में शामिल था। वह म्यूजिक ट्रॉली का काम करता है।
इस आलोक में थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने बताया कि आरोपी राजा को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकाने पर लगातार छापेमारी की जा रही है, जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।।
- Advertisement -

