Prabhash Ranjan, दरभंगा, 18 दिसंबर। दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर बीती रात कंसी चौक के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान कंसी गांव निवासी 30 वर्षीय पंकज साह के रूप में हुई है।
- Advertisement -
हादसे की जानकारी
सिमरी थाना प्रभारी के अनुसार, सोमवार देर रात गश्ती पुलिस ने सड़क पर गिरे हुए युवक को देखा और तत्काल उसे इलाज के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिमरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
घटना की तहकीकात जारी है।
अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
शोक का माहौल
इस घटना के बाद कंसी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषी वाहन और चालक का पता लगाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Vaishali PM Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली पहुंच रहे हैं। लाखों की भीड़ के लिए 20 लाख वर्गफीट में सभा स्थल तैयार किया गया है। नीतीश सेतु समेत कई विकास परियोजन#VaishaliPMVisit,#BiharNews,#PMModi
Bihar MSME: बिहार में MSME सेक्टर को बढ़ावा देने और राज्य से बाहर जा रही 3,500 करोड़ की पूंजी को रोकने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बिहार उद्यमी संघ ने हाथ मिलाया है। इ#BiharMSME,#BiharIndustry,#CentralBankOfIndia
Bihar Energy Investment: बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में शुक्रवार को 1.72 लाख करोड़ रुपये के छह ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। अडानी, NTPC, टोरेंट और ग्रीनको जैसी कंपनियां नवादा, जमुई, ब#BiharEnergy,#AdaniProjects,#NuclearPower
Gaya Car Fire: गया के डोभी ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार देर शाम एक CNG कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार सवार दो लोगों ने हिम्मत दिखाकर शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई।#GayaNews,#CarFire,#BiharAccident