spot_img

Darbhanga News | दरभंगा के सिमरी थाना पर बदहवास पहुंचा युवक, कहा…मैंने हत्या कर दी है…मुझे गिरफ्तार कर लीजिए

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। हुजूर हमें गिरफ्तार कर लीजिए…यह फिल्मी डॉयलॉग नहीं हैं। यह हकीकत है जहां,दबिया से अधेड़ को जख्मी कर उसकी हत्या करने वाला युवक खुद सिमरी थाना पहुंचता है।

- Advertisement -

Darbhanga News | खुद थाना पहुंचा हत्या करने के बाद, कहा-मैंने हत्या कर दी है

थानाध्यक्ष पूजा कुमारी के पास आकर खुद से आत्मसमर्पण कर देता है। अचंभित पुलिस उसी निहारती है। तहकीकात शुरू करती है। मामला, सिंहवाड़ा के सिमरी थाना से जुड़ा है। पढ़िए पूरी खबर, देखिए Video भी…

- Advertisement -

Darbhanga News | सिमरी थाना में अचानक से एक युवक मो. तौफीक आया, पुलिस से बोला

जानकारी के अनुसार, जिले के सिमरी थाना में अचानक से एक युवक मो. तौफीक आया और पुलिस को बोला कि उसने गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। हमें गिरफ्तार कर लिया जाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा के मखाना खेत में जेसीबी से खोदा गया था गड्ढा ! गहरे पानी में डूबने से मजदूर की मौत

Darbhanga News | सिमरी थाना पुलिस जब वारदात स्थल पर पहुंची नाजिम अचेत पड़े थे, फिर डीएमसीएच

सिमरी थाना की पुलिस ने युवक की ओर से बताए गए जगह पर स्थल जांच की तो पता चला कि अधेड़ उम्र का व्यक्ति मो. नाजिम गंभीर रूप घायल होकर अचेतावस्था में पड़े हुए हैं। उसके गले पर गंभीर जख्म के निशान हैं। सिमरी थाना पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Division में पुलिसिंग की बढ़ेगी कैपेसिटी ! दरभंगा- मधुबनी- समस्तीपुर में 5 नए पुलिस अनुमंडल| पुलिसिंग होगी तेज - जानिए कौन होंगे नए अनुमंडल में!

Darbhanga News | नाजिम हुसैन और तौफीक के बीच हुई थी हिंसक झड़प

जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान सिमरी निवासी पचास वर्षीय नाजिम हुसैन के रूप में हुई। जबकि आरोपी पड़ोस का रहने वाला मो. अली हसन का पुत्र तौफीक है। बताया जाता है दोनों लोगों के बीच काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। लेकिन, बीती रात झगड़ा होते-होते हिंसक झड़प में बदल गया। इसमे तौफीक ने तेज धारदार दबिया से नाजिम पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सुनिए क्या बता रहीं, सिमरी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी


Darbhanga News | सिमरी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया

इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि एक युवक अचानक से थाना पर अपने हाथ में दबिया लेकर आया। खुद को आत्मसमर्पण करते हुए कहा कि उसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाय।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में कुकर्म - अ- धर्म !| 7 साल की मासूम से दरिंदगी! पंडा सहरसा से गिरफ्तार, मचा हड़कंप!

Darbhanga News | तहकीकात, कार्रवाई, निशानदेही और सबूत…हर एंगिल से जांच

 

Darbhanga News | The young man reached Darbhanga's Simri police station in an infuriated state and said...I have committed murder...arrest me.
Darbhanga News | The young man reached Darbhanga’s Simri police station in an infuriated state and said…I have committed murder…arrest me.

सिमरी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जाकर जांच की तो पता चला कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से अचेत अवस्था में पड़ा है जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। आरोपी से घटना की जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion