back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा में मनचले के कारण युवक की हत्या, नवविवाहिता को मोबाइल पर फोटो-मैसेज करना पड़ा महंगा, तनाव, पुलिस कर रही कैंप

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नश्यामपुर, देशज टाइम्स न्यूज। एक मनचले लड़के के कारण नवविवाहिता के परिजन की हत्या कर दी गई है। वह मनचला नवविवाहिता के मोबाइल पर फोटो मैसेज करता था। इसका विरोध करने पर लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत वृहस्पतिवार की सुबह हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी, एसडीएम संजीव कुमार कापर बीती रात से ही घटना स्थल पर दलबल के साथ कैंप कर रहे हैं।

- Advertisement -

घटना घनश्यामपुर गांव के बदिया टोला की है। जहां 15 जून की शाम को गांव के ही अजलम नदाफ अपने मोबाईल से अर्जुन साह के घर के लड़की की मोबाइल पर फोटो आदि भेज कर सभी को परेशान करता था। पीड़ित परिवार की ओर से इसका विरोध करने पर अजमल नदाफ और पीड़ित पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक दुसरे को मारने पर उतारू हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: DM कौशल कुमार का कन्या विद्यालय में औचक निरीक्षण, अतिक्रमण देख चढ़ा पारा, पढ़िए

इसी दौरान लड़की पक्ष से धर्म कुमार,सूरज कुमार तथा इंदल कुमार जख्मी हो गए। तीनों को सीएचसी मे भर्ती कराया गया। इनमें से धर्म कुमार की स्थिति गंभीर होते देख चिकित्सक ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी वृहस्पतिवार के सुबह हो गई।

वहीं सूरज और इंदल का इलाज घनश्यामपुर सीएचसी में चल रहा है। इधर, धर्म कुमार की मौत हो जाने की सूचना मिलते ही गांव में एक पक्षों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इसे देखते हुए गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। विपिन साहु के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

इसमें अजलम नदाफ, मुस्लिम नदाफ, नजीर नदाफ सहित 11 पुरुष तथा 4 महिलाओं एवं 20 से 25 अज्ञात को नामजद किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में घनश्यामपुर थाना में 3 पुरुष तथा 4 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। जबकि तीन आरोपियों की डीएमसीएच से गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि स्थिति सामान्य है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिरा को अपनी बेटी मुक्ति से मिला अरमान का दूसरा राज़!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai News: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता...

Hyundai Exter Facelift: हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट जल्द मचाएगी धमाल, मिलेंगे दमदार फीचर्स और नया लुक!

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में हुंडई अपनी पकड़ और मजबूत करने...

क्या ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही पाकिस्तान बन जाता है चैंपियन? वायरल दावे का सच जानें

Pakistan Cricket Team: अरे भाईसाहब, सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक ऐसा...

Patna DPO Arrest: पटना में ₹50 हजार घूस लेते पकड़ी गईं DPO अनीता, घर से लाखों बरामद, हड़कंप

Patna DPO Arrest: रिश्वतखोरी का दानव जब सरकारी महकमे में अपनी पैठ बना लेता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें