बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। भाकपा माले बिरौल एरिया कमिटी की ओर से आयोजित अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन करीब चार बजे संध्या में पदाधिकारियों के साथ वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया।
मंगलवार को रामसोहाग चौपाल और राधे साहू के संयुक्त नेतृत्व में सभा का कार्यवाही शुरू हुआ, जिसे संबोधित करते हुए एरिया सचिव मनोज यादव ने कहा की बिरौल में अतिक्रमण के नाम पर खानापूर्ति किया गया है। सरकार और बिरौल प्रशासन गरीब के आशियाना उजाड़ने में बढ़ चढ़ कर कार्रवाई किए, वहीं कुछ पूंजीपतियों और वर्तमान विधायक के द्वारा पी डब्लू डी के जमीन को वर्षो पहले कब्जा करके होटल चलाने की खुली छूट दे दी गई है। जिससे अतिक्रमण में घर विहीन हुए गरीबों में काफी आक्रोश व्याप्त है। जिसे अभियान चलाकर अतिक्रमण का कार्य पूरा किया जाय।






माले नेता सह मुखिया विसंबर पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की सरकार और अधिकारी का मनसा गरीब दलित,किसानों को लाभ देने के बजाय प्रक्रिया के आर में उलझाकर रखना चाहते हैं। जल नल योजनाओं में प्रखंड भर का स्थिति काफी खराब है,जिसपर अधिकारी और सरकार पूरी तरह से लापरवाह है। माले का मजदूर सभा के जिला सचिव बैधनाथ यादव ने कहा की 10 सूत्री मांग के साथ धरना दूसरे दिन भी जारी है, जिसमे पंचायत से लेकर प्रखंड तक गरीब हितेसी योजनाओं में भारी लूट है, जिसपर बात करने से भी अधिकारियों को कतराना भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा की गरीब भूमिहीनों को जमीन, आवास और रोजगार, बकाया मजदूरी भुगतान तक आंदोलन जारी रहेगा।
एरिया सचिव मनोज कुमार यादव ने बताया कि बीडीओ प्रेम सागर मिश्र और सीओ विमल कुमार कर्ण के साथ संतोष जनक वार्ता एवं पदाधिकारियों की ओर से दिये गए आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पदाधिकारी की ओर से दिये गए आश्वासन उपरांत हमारे मांगों को पुरा नहीं किया गया तो प्रशासन के विरुद्ध उग्र आंदोलन किया जाएगा।मौके पर रामसागर राम,संजू देवी,सैबुल खातून, रामकुमारी देवी, चानो देवी,जगरूप सदा,अभिनाश कुमार राम, सुनीता देवी, शिवकुमारी देवी,शोभी सदा ,रामबिलास सदा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।








