Darbhanga News | भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शुक्रवार को जाले प्रखंड मुख्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता बीडीओ मनोज कुमार ने की।
- Advertisement -
डॉ. मनमोहन सिंह को याद किया गया
बीडीओ मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह देश के जाने-माने अर्थशास्त्री और कुशल राजनेता थे।
उनके शासन काल में देश ने आर्थिक क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की।
उनकी नीतियों का सकारात्मक प्रभाव आज भी हर क्षेत्र में देखने को मिलता है।
शोक सभा में डॉ. सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
सभा में प्रखंड सह अंचल के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी, और आवास सहायक उपस्थित थे।
जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
डॉ. मनमोहन सिंह की उपलब्धियों को याद करते हुए सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को सराहा।
सभा के अंत में उनकी स्मृति में प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया गया।
Bihar Vigilance: बिहार में भ्रष्टाचार पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रितेश चंद्र सिन्हा को पटना में 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गि#BiharVigilance,#CorruptionInBihar,#EngineerArrested
Bihar Weather: मौसम विभाग ने बिहार समेत उत्तर, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में 11 नवंबर को बारिश की संभावना है, जबकि जम्मू-कश्मीर और अं#BiharWeather,#IMDRainAlert,#WeatherUpdate
Bihar Crime: बिहार के नालंदा में अंधविश्वास के कारण दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. 'कहां जा रहे हो?' पूछने पर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.#BiharCrime,#NalandaMurder,#Superstition
Bihar Police Encounter: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पटना के मनेर में हुए पुलिस एनकाउंटर को 'फर्जी' करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि मृतकों के कपड़ों पर गोली के निशान नहीं थे और#BiharPoliceEncounter,#PappuYadav,#ManerNews