spot_img

दरभंगा में रोपनी, डीजल अनुदान, उर्वरक को लेकर डीएम राजीव रौशन की मैराथन बैठक, कहा-किसाानों को मदद कर खरीफ फसल अच्छादन का लक्ष्य पूरा करना ही मकसद

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में निम्न वर्षापात के कारण शत-प्रतिशत खरीफ फसल का अच्छादन में कमी होने तथा अच्छादन पूर्ण करवाने के लिए किसानों को ससमय डीजल अनुदान, निर्धारित मूल्य पर उर्वरक वितरण एवं वैकल्पिक फसल योजना तैयार रखने को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी एवं कृषि से जुड़े संबंधित विभागों के पदाधिकारियों, सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी व सभी कृषि समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।

- Advertisement -

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा राज्य कृषि प्रधान राज्य है। और, जुलाई माह में बारिश कम होने की वजह से खरीफ फसल का पूर्ण अच्छादन नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है इस समय किसानों को मदद पहुंचाकर शत्-प्रतिशत खरीफ फसल अच्छादन का लक्ष्य पूरा करना।दरभंगा में रोपनी, डीजल अनुदान, उर्वरक को लेकर डीएम राजीव रौशन की मैराथन बैठक, कहा-किसाानों को मदद कर खरीफ फसल अच्छादन का लक्ष्य पूरा करना ही मकसद बिहार सरकार इसके लिए किसानों को पूरी मदद कर रही है। धान का बिचड़ा लगाने के लिए दो पटवन तथा खड़ी फसल धान, मक्का इत्यादि के लिए तीन पटवन के लिए अधिकतम 08 एकड़ तक के लिए 60 रूपये प्रति लीटर डीजल अनुदान प्रदान कर रही है। इसका लाभ किसानों को 29 जुलाई से 31 अक्टूबर तक के पटवन के लिए मिलेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

उन्होंने कहा कि इसका लाभ पटवन करने वाले किसानों को ही मिलेगा, यदि कहीं से गलत भुगतान की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई होगी। सरकार की ओर से पटवन के लिए प्रतिदिन सुबह 05 बजे से रात्रि 09 बजे तक 16 घंटे कृषि फीडरों में विद्युत की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में 66 कृषि फीडर हैं, इन फीडरों से दी गयी बिजली की दर अति निम्न है। पूरे माह में 40-50 रूपये का बिल आता है।दरभंगा में रोपनी, डीजल अनुदान, उर्वरक को लेकर डीएम राजीव रौशन की मैराथन बैठक, कहा-किसाानों को मदद कर खरीफ फसल अच्छादन का लक्ष्य पूरा करना ही मकसदउन्होंने कहा कि लघु सिंचाई विभाग की ओर से जिले में 126 नलकूप को चालू करा दिया गया है। किसान इन नलकूपों का उपयोग लपेटा पाइप के माध्यम से पटवन के लिए कर सकते हैं। कृषि विभाग आवश्यकता पड़ने पर किसानों को अनुदान पर लपेटा पाइप उपलब्ध करा दें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

उन्होंने कहा कि नलकूप में यदि छोटी-मोटी मरम्मति या छोटे उपकरण की आवश्यकता पड़ती है, तो संबंधित ग्राम पंचायत अपने अनटाइड फंड से इसकी मरम्मति करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि खेती में श्रम लगता है साथ ही किसानों की भावना इससे जुड़ी रहती है, इसलिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कृषि विभाग के पदाधिकारी उनकी मदद करें, ताकि उन्हें महसुस हो कि मौसम साथ नहीं दे रहा है, तो क्या? सरकार हमारे साथ है।दरभंगा में रोपनी, डीजल अनुदान, उर्वरक को लेकर डीएम राजीव रौशन की मैराथन बैठक, कहा-किसाानों को मदद कर खरीफ फसल अच्छादन का लक्ष्य पूरा करना ही मकसदउन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी उर्वरक की कमी नहीं है। निर्धारित मूल्य पर ही किसानों को उर्वरक मिले, यह शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाए। यदि कहीं से भी विक्रेता द्वारा एक रूपये भी अधिक लेने की शिकायत मिलेगी, तो उस बिक्रेता की दुकान को सील करते हुए उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

उक्त बैठक में उप निदेशक, जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक (आत्मा) पूर्णेन्दु नाथ झा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation