spot_img

दरभंगा के आलाधिकारियों के साथ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने की विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर मैराथन बैठक

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो।  दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में अपर मुख्य सचिव, गृह-सह-निगरानी विभाग, बिहार सरकार चैतन्य प्रसाद की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण आदि से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी।

- Advertisement -

बैठक में सर्वप्रथम अपर मुख्य सचिव की ओर से कब्रिस्तान घेराबंदी एवं मंदिर चाहरदिवारी निर्माण, विधि व्यवस्था, भूमि विवाद, अभियोजन स्वीकृति, स्पीडी ट्रायल, सम्प्रदायिक घटनाओं की रोकथाम, सीसीए के मामलों के अनुश्रवण, गंभीर एवं जघन्य कांडों का त्वरित विचारण, पुलिस थाना, ओपी., पुलिस केंद्र के लिए भूमि की उपलब्धता, यातायात की समस्या वदरभंगा के आलाधिकारियों के साथ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने की विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर मैराथन बैठक यातायात थानों से जुड़े मामलें एवं चेक पोस्ट, क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, पुलिस पेट्रोलिंग, पैदल गश्ती, जीपीएस अधिष्ठापन, एससी-एसटी अपराध से जुड़े मामले, वारंट, गिरफ्तारी, कुर्की-जब्ती की स्थिति,गंभीर कांडों का त्वरित अनुसंधान, अपराध नियंत्रण के लिए निरोधात्मक कार्रवाई, प्रभारी गश्ती की व्यवस्था, कारा में बंद अपराधियों की निगरानी, दप्रस के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्रवाई, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की संयुक्त बैठक का नियमित संचालन एवं सुने गये मामलों का पंजी में संधारण आदि विषय की समीक्षा की गयी।दरभंगा के आलाधिकारियों के साथ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने की विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर मैराथन बैठकसमीक्षा के दौरान उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को विषयवार लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया।    बैठक में उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक को न्यायालय की ओर से निर्गत वारंट में शत्-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Connection! राजस्थान में पकड़ा गया Pakistani जासूस, पुलिस थानों की भेजता था जानकारी @30 साल से...

बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी को भूमि विवाद से संबंधित मामले का नियमित सुनवाई कर यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी को अपने स्तर से भूमि विवाद से संबंधिम मामलें का नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को नियमित रूप से शनिवारीय बैठक आयोजित कर भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। किसी कारणवश शनिवार को बैठक नहीं होने पर रविवार को बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया।दरभंगा के आलाधिकारियों के साथ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने की विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर मैराथन बैठकअपर मुख्य सचिव की ओर से बैठक में उपस्थित संबंधित पदाधिकारी को सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए रणनीति बना कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  3D प्रिंटिंग से Darbhanga के छात्रों का भविष्य होगा रोशन! जानिए कैसे बदल रही है तकदीर

बैठक में जिलाधिकारी राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा “राजा”,अनुमंडल पदाधिकारी, सदर स्पर्श गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर शंभुनाथ झा, अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल संजीव कुमार कापर, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय/लाइन/ट्रैफिक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अभियोजन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct

अररिया में पुलिस का ‘ऑपरेशन 30 मिनट’: बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की पल्सर बरामद!

Araria News: अररिया में बथनाहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शानदार कार्रवाई की है। हटिया चौक से चोरी हुई पल्सर बाइक आधे घंटे में बरामद हुई, चोर भी गिरफ्तार।#ArariaNews,#BiharPoliceAction,#MotorcycleTheft