

बिरौल देशज टाइम्स। शिवनगर घाट में भव्य आकर्षण पूजा पंडाल भक्तों का मनमोह रहा है। वहीं, डुमरी में पूजा स्थल पर संध्या में दीप प्रज्वलित करती महिला भक्तजनों के बीच शनिवार को खोईंछा भरने की दिखती आस्था यहां हिलोरे मार रही हैं। तो पूरे प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र पूजा की धूम मची हुई है। विभिन्न पूजा स्थलों पर सातवें दिन शनिवार को मां भगवती का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की प्रतिमा की दर्शन व पूजा अर्चना को लेकर भीड़ उभड़ पड़ी। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, सभी पूजा स्थलों पर सन्ध्या दीप प्रज्वलित को लेकर महिलाओं से लेकर किशोर युवतियों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। शारदीय नवरात्र पूजा सुपौल बाजार के रामनगर, शिवनगर घाट एवं लदहो में मां भगवती की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित है।
इसके अलावे सुपौल हाटगाछी, डुमरी, उछटी, बलिया, कमलपुर,भवानीपुर, कहुआ, सहसराम, पड़री, पटनिया, बैरमपुर एवं बंदा समेत तीन दर्जन पूजा स्थलों पर मां भगवती की प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। सभी पूजा स्थलों पर पूजा कमेटी की ओर भव्य सजावट की गयी है। जगह जगह तोरण द्वार का निर्माण किया गया है।
वहीं, शिवनगर घाट के पूजा स्थलों पर महिला,पुरुष भक्तों की खास भीड़ देखा जा रहा है, जो इस क्षेत्र के लिये यह पूजा स्थल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूजा समितियों की ओर से भक्तों की मनोरंजन के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
जानकारी के अनुसार, शिवनगर घाट के पूजा स्थलों पर चारों ओर आस पड़ोस दूर दराज के भक्तजन संध्या आरती में भीड़ उमड़ पड़ती है। जहां भक्तों की ठहराव के लिये पूजा समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी है।
पूजा समिति अध्यक्ष राज किशोर,जय प्रकाश सिंह, रत्न मिश्र ने बताया कि पूजा स्थल पर पहुंचे भक्तों की खास ध्यान रखा जाता है। यहां राम झूला समेत अन्य झूला भी आयी है। जहां जमकर लोग इसका आनंद उठा रहे है।
अनुमंडल प्रशासन की ओर से सभी पूजा स्थलों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं पूरे क्षेत्र में जय माता दी जयकारे से पूरे क्षेत्र में वातावरण भक्तिमय हो गया है।


