

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। शब ए बरात और होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया।
एसडीएम संजीव कुमार कापर एवं एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा दल बल के साथ इसमें शामिल थे। पदाधिकारियों की ओर से निकाला गया फ्लैग मार्च बिरौल के शहीद भगत सिंह चौक से प्रारंभ हुआ जो सिनेमा रोड,खेबा पुल घाट,मास्टर चौक, शिवाजी नगर से गुजरते हुए पुराना थाना चौक, हाटगाछी, शैखपुरा मार्ग से होकर कोठी पुल 17 नम्बर चौक पहुंचा।
इस दौरान प्रशासन ने जहां हजारों लोगों के बीच शांति और सौहार्दपूर्ण तरीका से पर्व मनाने का संदेश दिया,वहीं समाज में शांति भंग करने वाले उपद्रवियों को फ्लैग मार्च के माध्यम से चेतावनी दी गई।
फ्लैग मार्च में अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम सहित भारी संख्या में सीआईटी और दंगा नियंत्रण बल, विशेष शस्त्र बल, बिहार पुलिस शामिल थे।


