back to top
19 सितम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga में प्यार में नफरत वाली मौत, मुस्लिम लड़की से 6 माह पहले की शादी, आज सल्फास से मौत, खुद खाई या खिलाई गई, पत्नी की आशिकी कत्ल की दोहराए पर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। Darbhanga में प्यार में नफरत वाली मौत की खबर है। मुस्लिम लड़की से शादी रचाई। छह माह बाद सल्फास से मौत। यह खुदकुशी है या हत्या, जांच का सब्जेक्ट है लेकिन फिलहाल, पत्नी की आशिकी कत्ल की दोहराए पर खड़ी है। हत्या की शक उसी पर है, ऐसा विकास के परिजन कह रहे।

कारण, मुस्लिम लड़की से शादी करना विकास को इतना भारी पड़ा, पत्नी बेवफा निकली ही नहीं, जान भी ले ली। प्यार में नफरत की ऐसी जहर धुली कि  पत्नी ने जहर देकर मौत के घाट उतार दी। परिजनों के इस आरोप के बाद हत्या की एक और नई परत खुल गई। मामला, दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र का है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट….

एपीएम के रहने वाले बीस वर्षीय विकास यादव की हत्या हो गई है। हत्या करने का इल्जाम उसकी पत्नी पर लगी है जो मुस्लिम है। विकास की एमडीएच में इलाज के दौरान मौत के बाद अब कई बातें सामने आ गईं हैं।

जानकारी के अनुसार, विकास के चाचा उपेंद्र यादव ने उसकी पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में रहने के दौरान विकास ने एक मुस्लिम लड़की छह महीने पहले शादी कर ली थी। लेकिन दिल्ली से दरभंगा लौटते ही उसका मन बदल गया था। जिस कारण दोनो में कई दिनों से विवाद चल रहा था।

उसकी पत्नी ने आज सुबह पत्नी के बुलाने पर करीब साढ़े आठ बजे विकास अपने घर से ससुराल लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय आया था। कुछ देर बाद ही उसके ससुराल से मौत की खबर आई है। बताया जाता है कि विकास प्रेम प्रसंग में मुस्लिम लड़की से करीब 6 महीने पहले ही शादी की थी।

विकास के दादा रामस्वार्थ यादव ने बताया कि करीब 6 महीने पहले इस मुस्लिम लड़की से कोर्ट मैरिज शादी किया था। लेकिन इस लड़की को हमलोग का रहन सहन पसंद नही आ रहा था जिस कारण यह अपने मायके लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय में ही रहा करती थी।

यह भी पढ़ें:  Passenger First, Always ✈ 'Yatri Seva Diwas' Special — सिर्फ फ्लाइट नहीं… Darbhanga Airport पर बजी झिझिया नृत्य की थाप, बना सांस्कृतिक मंच, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

इसको लेकर विवाद चल रहा था। लड़का से यह खर्चा मांग रही थी लड़का इसको रखने के तैयार था लेकिन यह मायके छोड़कर नही जाना चाह रही थी। अभी दो दिन पहले पंचायत के मुखिया को इसने खर्चा नही देने की शिकायत की थी। लेकिन मुखिया के बुलाने पर भी पंचायत में नही आई। और आज विकास को घर से बुलाकर जहर खिलाकर मार दी है।

इस मामले पंचायत समिति सदस्य गोविंद साह ने बताया की मृतक को दिल्ली में रहने के दौरान लड़की से मुलाकात हुई इस दौरान दोनो एक दूसरे से प्यार मोहब्बत करने लगे। करीब छह महीने पहले दोनो ने शादी की थी लेकिन दिल्ली से दरभंगा लौटने पर उसे पति के घर का रहन सहन पंसद नहीं आया जिस कारण दोनो के बीच विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में चुनावी तैयारी तेज, बुथों पर रैंप, पेयजल और बिजली सुनिश्चित करने का निर्देश

आज सुबह में पत्नी ने फोन करके विकास को बुलाया और कुछ संदिग्ध समान खिलाने पर उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराकर सभी फरार हो गए है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

इस सम्बंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि सूचना मिली एक युवक ने सल्फास खा लिया है। उसे गंभीर स्थिति में इलाज ले लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह प्रेम प्रसंग का मामला है। लड़का परेशान चल रहा था, जैसी जानकारी मिल रही है।

जरूर पढ़ें

Bihar Election से पहले Darbhanga हुआ गदगद, 19.27 करोड़ Approved, अब यहां से यहां तक की सड़क होगी चौड़ी, जानिए Good News

पटना / दरभंगा | बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि दरभंगा जिला...

जब अपनी टीम के साथ उतरे Darbhanga SSP Jagunatharaddi Jalaraddi; पहुंच पथ, पार्किंग से लेकर सुरक्षा तक हर बारीकियों पर जोड़, जानिए क्या ख़ास...

दरभंगा | मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर फुटबॉल खेल मैदान में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित...

Bihar Election 2025 से पहले Darbhanga SSP Jagunatharaddi jalaraddi & Team तैयार कर रही है किसका ‘ ख़ाका ‘ ? अब तेरा क्या होगा...

प्रभाष रंजन, दरभंगा | आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए पुलिस विभाग शातिर...

BIG NEWS | Darbhanga Airport पर Mumbai जा रहे यात्री के पास से 10 लाख कैश जब्त, लगातार चल रही है ‘ तहक़ीक़ात ‘

प्रभास रंजन, दरभंगा | दरभंगा एयरपोर्ट पर गुरुवार को सुरक्षा जांच के दौरान 10...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें