back to top
17 फ़रवरी, 2024
spot_img

Darbhanga में प्यार में नफरत वाली मौत, मुस्लिम लड़की से 6 माह पहले की शादी, आज सल्फास से मौत, खुद खाई या खिलाई गई, पत्नी की आशिकी कत्ल की दोहराए पर

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। Darbhanga में प्यार में नफरत वाली मौत की खबर है। मुस्लिम लड़की से शादी रचाई। छह माह बाद सल्फास से मौत। यह खुदकुशी है या हत्या, जांच का सब्जेक्ट है लेकिन फिलहाल, पत्नी की आशिकी कत्ल की दोहराए पर खड़ी है। हत्या की शक उसी पर है, ऐसा विकास के परिजन कह रहे।

कारण, मुस्लिम लड़की से शादी करना विकास को इतना भारी पड़ा, पत्नी बेवफा निकली ही नहीं, जान भी ले ली। प्यार में नफरत की ऐसी जहर धुली कि  पत्नी ने जहर देकर मौत के घाट उतार दी। परिजनों के इस आरोप के बाद हत्या की एक और नई परत खुल गई। मामला, दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र का है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट….

एपीएम के रहने वाले बीस वर्षीय विकास यादव की हत्या हो गई है। हत्या करने का इल्जाम उसकी पत्नी पर लगी है जो मुस्लिम है। विकास की एमडीएच में इलाज के दौरान मौत के बाद अब कई बातें सामने आ गईं हैं।

जानकारी के अनुसार, विकास के चाचा उपेंद्र यादव ने उसकी पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में रहने के दौरान विकास ने एक मुस्लिम लड़की छह महीने पहले शादी कर ली थी। लेकिन दिल्ली से दरभंगा लौटते ही उसका मन बदल गया था। जिस कारण दोनो में कई दिनों से विवाद चल रहा था।

उसकी पत्नी ने आज सुबह पत्नी के बुलाने पर करीब साढ़े आठ बजे विकास अपने घर से ससुराल लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय आया था। कुछ देर बाद ही उसके ससुराल से मौत की खबर आई है। बताया जाता है कि विकास प्रेम प्रसंग में मुस्लिम लड़की से करीब 6 महीने पहले ही शादी की थी।

विकास के दादा रामस्वार्थ यादव ने बताया कि करीब 6 महीने पहले इस मुस्लिम लड़की से कोर्ट मैरिज शादी किया था। लेकिन इस लड़की को हमलोग का रहन सहन पसंद नही आ रहा था जिस कारण यह अपने मायके लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय में ही रहा करती थी।

इसको लेकर विवाद चल रहा था। लड़का से यह खर्चा मांग रही थी लड़का इसको रखने के तैयार था लेकिन यह मायके छोड़कर नही जाना चाह रही थी। अभी दो दिन पहले पंचायत के मुखिया को इसने खर्चा नही देने की शिकायत की थी। लेकिन मुखिया के बुलाने पर भी पंचायत में नही आई। और आज विकास को घर से बुलाकर जहर खिलाकर मार दी है।

इस मामले पंचायत समिति सदस्य गोविंद साह ने बताया की मृतक को दिल्ली में रहने के दौरान लड़की से मुलाकात हुई इस दौरान दोनो एक दूसरे से प्यार मोहब्बत करने लगे। करीब छह महीने पहले दोनो ने शादी की थी लेकिन दिल्ली से दरभंगा लौटने पर उसे पति के घर का रहन सहन पंसद नहीं आया जिस कारण दोनो के बीच विवाद चल रहा था।

आज सुबह में पत्नी ने फोन करके विकास को बुलाया और कुछ संदिग्ध समान खिलाने पर उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराकर सभी फरार हो गए है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

इस सम्बंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि सूचना मिली एक युवक ने सल्फास खा लिया है। उसे गंभीर स्थिति में इलाज ले लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह प्रेम प्रसंग का मामला है। लड़का परेशान चल रहा था, जैसी जानकारी मिल रही है।

यह भी पढ़ें:  DARBHANGA के SINGHWARA से विदाई लेकर सदर गए SHO Manoj Kumar, Ranjit Chaudhary का स्वागत,एक साथ दोनों का सम्मान
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें