दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। कुशेश्वरस्थान पश्चिमी अंचल के प्रधान लिपिक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह पत्नी की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही अपने कार्यालय से ड्यूटी खत्म कर दरभंगा के लिए बाइक से निकले थे। वहीं, उनके साथ बाइक पर सवार एक अन्य की हालत गंभीर है। घटना देकुली नायर बांध के के पास देकुली ओपी के नजदीक देकुली चट्टी के पास हुई है।

जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे में कुशेश्वरस्थान पश्चिमी अंचल के प्रधान लिपिक और दरभंगा देकुली निवासी मसिउज्जमा की मौत हो गई है। बताया जाता है कि कुशेश्वरस्थान पश्चिमी अंचल में पदस्थापित प्रधान लिपिक (बड़ाबाबू) ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दरभंगा कुशेश्वरस्थान मुख्यपथ नारबांध के पास सड़क दुर्घटना में उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मुख्य पथ पर शाम करीब पांच बजे हादसा हुआ है। बाइक से घर दरभंगा जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इससे ऑन द स्पॉट ही उनकी मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार एक दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें दरभंगा इलाज के लिए भेजा।
मौके पर सोनकी ओपी और बहेड़ा थाना प्रभारी सुरेश कुमार राम भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। लेकिन थाना क्षेत्र सोनकी ओपी रहने के कारण थाना प्रभारी श्री राम वहां स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी लेकर आगे की तहकीकात में सोनकी ओपी को सहयोग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक मसिउज्जमा सोमवार को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।उनके की निधन की समाचार मिलते ही प्रखंड व अंचल कार्यालय में शोक की लहर छा गई। सूचना मिलते ही सीओ कासिफ नवाज घटना स्थल के लिए रवाना हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान लिपिक उज्जमा अपनी पत्नी की तबियत खराब होने की सूचना मिलते ही अंचल कार्यालय से अपने घर दरभंगा जाने के लिए बाइक से रवाना हो गए। इसी बीच स्टेट हाइवे 56 के नायर बांध के निकट सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर ही उनका मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीक के चिकित्सकों के पास ले गया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
You must be logged in to post a comment.