back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

दरभंगा के नए नगर आयुक्त बने कुमार गौरव, दरभंगा के कमिश्नर मनीष कुमार को तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार के साथ BIHAR में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला

spot_img
- Advertisement -

रभंगा समेत पूरे बिहार से जुड़ी एक अहम खबर आ रही है। खबर राज्य के प्रशासनिक के गलियारे से है। जहां, सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार की तरफ से तबादले की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।इसमें दरभंगा के नगर आयुक्त भी बदल गए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जमुई के उप विकास आयुक्त आरिफ हसन को पूर्णिया का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, कैमूर के उप विकास आयुक्त कुमार गौरव को दरभंगा नगर आयुक्त। बक्सर के उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर को भागलपुर का नगर आयुक्त और खगड़िया के उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा को नगर आयुक्त गया के पद पर पदस्थापित किया गया है।

- Advertisement -

वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे बी. राजेंद्र को सामान्य प्रशासन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। पशुपालन विभाग के सचिव नर्मदेश्वर लाल को गन्ना उद्योग विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। कृषि विभाग के सचिव एन.सरवन कुमार अगले आदेश तक पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। दरभंगा के कमिश्नर मनीष कुमार को तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव गोरखनाथ को पूर्णिया प्रमंडल का कमिश्नर बनाया गया है.ये कोसी प्रमंडल के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: होटल में पक रहा था घरेलू गैस पर खाना, DM Kaushal Kumar के आदेश पर हुई बड़ी कार्रवाई, FIR दर्ज

तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर मिहिर कुमार सिंह को पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को स्थानांतरित करते हुए श्रम संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। यह बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद और जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। बाला मुरुगन डी सचिव ग्रामीण विकास विभाग अब विभाग के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। राजस्व पर्षद के अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा को मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्रम संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव वंदना किनी को बिहार राज्य योजना पर्षद का मुख्य परामर्शी के पद पर पदस्थापित किया गया है। पढ़िए पूरी खबर

 

दरभंगा के नए नगर आयुक्त बने कुमार गौरव, दरभंगा के कमिश्नर मनीष कुमार को तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार के साथ BIHAR में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादलादरभंगा के नए नगर आयुक्त बने कुमार गौरव, दरभंगा के कमिश्नर मनीष कुमार को तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार के साथ BIHAR में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला
सामान्य प्रशासन विभाग में जो अधिसूचना जारी की है उसके मुताबिक आईएएस अधिकारी वंदना किनी को मुख्य परामर्शी बिहार राज्य योजना परिषद के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें अपर मुख्य सचिव श्रम संसाधन विभाग से यहां स्थानांतरित किया गया है।

वही संजीव कुमार सिन्हा को अब मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास पहले से ही अध्यक्ष व सदस्य राजस्व परिषद का पद है। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त मेहर कुमार सिंह को अब प्रधान सचिव पंचायती राज विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घर में घुसकर दी जाति सूचक गाली, फिर पूरे परिवार को पीटा, अब पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी

इस फैसले के साथ अब अरविंद कुमार चौधरी पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। अरविंद कुमार चौधरी को प्रधान सचिव श्रम संसाधन विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

आईएएस अधिकारी बी.राजेंदर जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद वेटिंग फॉर पोस्टिंग में थे। उन्हें अब सामान्य प्रशासन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। इसके अलावा बी. राजेंदर अगले आदेश तक के प्रधान सचिव जन शिकायत सामान्य प्रशासन विभाग के साथ-साथ मिशन निदेशक बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव पद पर तैनात नर्मदेश्वर लाल को गन्ना उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। गन्ना उद्योग विभाग के सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एन सरवन कुमार मुक्त हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में Chaiti Chhath Puja की धूम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, जानें DM-SSP ने क्या दिए हैं खास निर्देश

मनीष कुमार को तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है वह फिलहाल दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हैं। स्वास्थ्य विभाग में सचिव के पद पर तैनात गोरखनाथ को प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया के पद पर तैनात किया गया है।

सरकार ने इसके अलावा डीडीसी का भी तबादला किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जमुई के उप विकास आयुक्त आरिफ हसन को पूर्णिया का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैमूर के उप विकास आयुक्त को नगर आयुक्त दरभंगा के पद पर तैनाती दी गई है। बक्सर के उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर को नगर आयुक्त भागलपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि खगड़िया की उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा को नगर आयुक्त गया के पद पर पदस्थापित किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Instagram Reels: अब व्हाट्सएप पर देखें इंस्टाग्राम रील्स, जानें यह खास तरीका

Instagram Reels: डिजिटल दुनिया की भागदौड़ में जहां हर ऐप अपनी जगह बना रहा...

Assam Commando Camp Attack: असम में कमांडो कैंप पर ताबड़तोड़ ग्रेनेड हमला, गोलियों की बौछार से गूंजा इलाका, 4 जवान घायल

Assam Commando Camp Attack: रात के सन्नाटे को चीरती गोलियों की तड़तड़ाहट और ग्रेनेड...

Hardik Pandya का नया अवतार: शर्टलेस फरारी ड्राइविंग और गर्लफ्रेंड संग डांस का वायरल वीडियो!

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक...

छठ पूजा रूल्स: मासिक धर्म में व्रत और अर्घ्य के नियम

Chhath Puja Rules: छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और आध्यात्म का एक ऐसा अनूठा संगम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें