

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के शिवधारा बाजार में फैशन च्वाइस कपड़ा के बड़े प्रतिष्ठान (Fashion Choice clothing shop) में भीषण अगलगी की भीषण घटना में 50 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।
बुधवार की देर रात अगलगी की घटना के बाद कपड़ा दुकानदार केवटी प्रखंड के असराहा निवासी मो. मक्की को आग लगने की सूचना मोबाइल पर स्थानीय लोगों ने दी।
आग की लपट देखकर आस पास के लोग भयभीत हो गए। तेज लपट के बीच आग को नियंत्रित करने में स्थानीय ग्रामीण व अग्निशमन वाहन व को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दुकान के अंदर व बाहर आग की लपट इतनी भयावह थी कि सब कुछ जलकर राख हो गया। मुख्य बाजार में आग लगने की घटना को बिजली शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वैसे आंतरिक जांच के बाद ही आग लगने के कारण का सपष्ट पता चल पाएगा।
स्थानीय दुकानदार ने बाल्टी व टंकी के पानी के साथ बालू से आग को काबू करने में काफी परेशानी का सामना करना पङा। घटना के बाद इस तरह की आर्थिक क्षति ने दुकानदार व आसपास के व्यवसायी को सोंचने पर मजबूर कर दिया है।सूत्रों ने बताया कि तीन दिन पहले कपड़ा प्रतिष्ठान का इंश्योरेंस समाप्त हो चुका था।




