

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स वरीय संवाददाता। स्थानीय बाजार से सटे रामपुर राउत के वार्ड संख्या 06 में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार मदरसा के पीछे रखे मक्के की ठठेरा में अचानक आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गया। जब तक ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी।
आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीण चिलचिलाती धूप में काफी मशक्कत करते रहे। घंटो बाद किसी तरह आग पर काबू पाया तब जाकर अग्निशमन की वाहन घटना स्थल पर पहुंची। अग्निशमन वाहन के पहुंचने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
स्थानीय ग्रामीण बबलू पासवान, भूपेश भारती पप्पू सहित दर्जनों लोग बताते हैं कि आग लगते ही इसकी सूचना देने के लिए सीओ अखिलेश कुमार को सरकारी नंबर पर बार-बार फोन लगाया गया पर सीओ किसी जरूरी कार्य में व्यस्त थे उन्होंने फोन नहीं उठाया। आग लगने की सूचना देशज टाइम्स के संवाददाता प्रशांत कुमार ने भी सीओ को देने की कोशिश की मगर सफल नहीं रहे। उन्होंने फोन नहीं उठाया।
अगर सही समय पर बीडीओ किशोर कुमार ने अग्निशमन वाहन को नहीं बुलाया होता तो यहां का दृश्य काफी भयावह हो सकता था। अगर आपदा विभाग के अधिकारी ही इतना लापरवाह हो तो और क्या कहा जा सकता है। अंचल अधिकारी और कर्मियों की जगह प्रखंड के पदाधिकारी और कर्मी अग्निशमन वाहन के साथ आग बुझाने पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, जब अग्निशमन की वाहन को स्थानीय बाजार के बस स्टैंड से आग लगी स्थान पर आने में घंटो लग गया। जबकि बस स्टैंड से मदरसा की दूरी लगभग दो सौ मीटर है।
जानकार बताते हैं कि कुशेश्वरस्थान का सड़क अतिक्रमण होने के कारण अग्निशमन वाहन को घटना स्थल पर पहुंचने घंटो का समय लगा। अगर थोड़ी सी हवा में तेजी होती तो पूरा का पूरा रामपुर राउत गांव को अग्निदेव अपने आगोश में ले लिया होता। हालांकि ग्रामीणों ने अपने बहादुरी से पूरे गांव को बचा लिया।




You must be logged in to post a comment.