spot_img

Darbhanga News| Jaley News| जाले के दो घरों में भीषण चोरी, बेटी की होनी थी शादी….मगर बिखर गए अरमान

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Jaley News| जाले के दो घरों में भीषण चोरी, बेटी की होनी थी शादी….मगर बिखर गए अरमान| जहां, जाले के इलाके में लगातार चोरी की वारदात हो रही हैं। एक ही रात जोगियारा पंचायत वार्ड संख्या 10 निवासी स्व. महेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र संजय कुमार सिंह और स्व.कृष्णा प्रसाद सिंह पुत्र मुकेश कुमार सिंह उर्फ बबलू के घर में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं,ब्रह्मपुर कदम चौक स्थित कामाख्या इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शुक्रवार की रात चोरी हुई है। (Massive theft in two houses of Darbhanga) इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों को फिर से अपराधियों के बेखौफ होने का डर सता रहा है। जहां…

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga News| अपराधियों ने घर का कोना कोना छान मारा

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने घर का कोना कोना छान मारा। वहीं सबसे दुखद यह किक घर में बेटी की शादी थी। इसके लिए रखे लाखों के जेवरात समेत नकदी अपराधी उड़ा ले गए। गृहस्वामी संजय सिंह ने बताया घर के सभी सदस्य शुक्रवार की रात लगभग दस बजे खाना खाकर गोदरेज में ताला बंद कर चाभी तकिया के नीचे रख सो गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  छठ व्रतियों के लिए मसीहा बने ग्रामीण, खुद के पैसों और श्रम से नदी पर बनाया बांस का पुल

Darbhanga News| अहले सुबह चार बजे देखा तो गोदरेज खुला हुआ था, दिल के अरमान टूट चुके थे

अहले सुबह चार बजे देखा तो गोदरेज खुला हुआ। इसमें रखे कई कागजात एवं कपड़े बाहर में बिखड़े हुए थे। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग आए। दूर दूर तक खोजबीन की गई लेकिन कुछ भी नहीं मिला। बेटी की शादी के लिए दस भर के सोने का आभूषण, तीस भर चांदी के आभूषण लगभग एक लाख नकद समेत एक नोकिया मोबाइल ले गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सात समंदर पार से घर लौटे परदेशी! जमुई में छठ महापर्व पर उमड़ी भारी भीड़

Darbhanga News| पड़ोस में भी अपराधियों का तांडव

वहीं, उनके पड़ोस के मुकेश कुमार को जब चोरी की घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने घर की तलाशी की तो पता चला बैग में रखे बीस हजार नकद एक भर स्वर्ण आभूषण एक एंड्रायड मोबाइल, एटीएम एवं मोबाइल चार्जर अपराधी उठा ले गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज