

प्र्शांत कुमार, कुशेश्वरस्थान। तीन साल से फरार चल रहे लूटकांड के आरोपी को कुशेश्वरस्थान पुलिस ने बेगूसराय से किया गिरफ्तार।
प्राप्त जानकारी के 2020 में दो मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात चार अपराधियों ने कुशेश्वरस्थान के गौठानी में सीएससी संचालक से दस लाख रुपये लूटने की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में कुशेश्वरस्थान थाना में कांड संख्या 14/20 दर्ज की गई थी।
अनुसंधान के दौरान कुल आठ लोगों का नाम सामने आया। इसमें बारी-बारी से सात लोगों ने न्यायालय से जमानत ले लिया था और गढ़पुरा थाना बेगूसराय के सचिन तीन वर्षों से फरार चल रहा था।
गुप्त सूचना मिलने पर कुशेश्वरस्थान थाना के एसएचओ अमित कुमार व टीम ने सचिन कुमार को बेगूसराय नगर थाना के हर हर महादेव चौक से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सचिन तीन वर्षों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिली कि यह बेगूसराय में रह रहा है। सूचना के आधार पर सचिन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- Advertisement -


