जाले | सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाले में गुरुवार को एमओआईसी डॉ. विवेकानंद झा के नेतृत्व में और स्वास्थ्य प्रबंधक कुमुद रंजन कुमार की देखरेख में प्रधानमंत्री मातृत्व–शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं का एएनसी (ANC) जांच अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दो महिला चिकित्सकों ने देखा 104 मरीजों को!
अस्पताल में कुल 265 मरीजों ने इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र का रुख किया, जिनमें से 104 गर्भवती महिलाएं थीं। सभी गर्भवती महिलाओं का ओपीडी कक्ष में डॉ. फरहीन तब्बसुम और डॉ. सुल्ताना परवीन ने परीक्षण एवं परामर्श किया।
गर्भवती महिलाओं का ब्लडप्रेशर से लेकर HIV तक की हुई निःशुल्क जांच!
गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, HIV, HBsAg, रूटीन यूरिन आदि की जाँच।
दंत चिकित्सक डॉ. फैयाज आजम फारुकी ने अन्य मरीजों का निरीक्षण किया।
निबंधन काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भीड़ रही।
NM, GNM, आशा और एएनएम स्कूल की छात्राओं ने मिलकर पूरा किया अभियान
जांच कार्य में GNM रागिनी कुमारी, गुंजन कुमारी, एएनएम सृष्टि भावना, रानी कुमारी, सोनाली कुमारी, आशा फैसिलिटेटर हेमा देवी, अंजु देवी और आशा कार्यकर्त्ता आशा देवी ने सक्रिय भागीदारी की।
लैब टेस्ट में शशिकुमार और मो. अनवर ने सहयोग किया।
मुख्य उद्देश्य
इस अभियान का लक्ष्य गर्भवती महिलाओं और शिशु की सुरक्षा सुनिश्चित करना, समय पर स्वास्थ्य जांच करना और मातृत्व–शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना है।