back to top
8 नवम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga के जाले CHC में ‘ मातृत्व सुरक्षा महाअभियान ‘, एक दिन में 104 गर्भवती महिलाओं की हुई ब्लडप्रेशर से लेकर HIV तक की निःशुल्क जांच, Registration काउंटर से OPD तक लगी रही भीड़

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

जाले | सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाले में गुरुवार को एमओआईसी डॉ. विवेकानंद झा के नेतृत्व में और स्वास्थ्य प्रबंधक कुमुद रंजन कुमार की देखरेख में प्रधानमंत्री मातृत्व–शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं का एएनसी (ANC) जांच अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

दो महिला चिकित्सकों ने देखा 104 मरीजों को!

अस्पताल में कुल 265 मरीजों ने इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र का रुख किया, जिनमें से 104 गर्भवती महिलाएं थीं। सभी गर्भवती महिलाओं का ओपीडी कक्ष में डॉ. फरहीन तब्बसुम और डॉ. सुल्ताना परवीन ने परीक्षण एवं परामर्श किया।

गर्भवती महिलाओं का ब्लडप्रेशर से लेकर HIV तक की हुई निःशुल्क जांच!

  • गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, HIV, HBsAg, रूटीन यूरिन आदि की जाँच।

  • दंत चिकित्सक डॉ. फैयाज आजम फारुकी ने अन्य मरीजों का निरीक्षण किया।

  • निबंधन काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भीड़ रही।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के जाले में चुनाव अव्यवस्था — रतनपुर में सिर्फ 60.1% मतदान, ग्रामीणों ने कहा- 'मतदाता सूची में गड़बड़ी से घटी वोटिंग'; क्षेत्रवार सूची बनाने की मांग

NM, GNM, आशा और एएनएम स्कूल की छात्राओं ने मिलकर पूरा किया अभियान

  • जांच कार्य में GNM रागिनी कुमारी, गुंजन कुमारी, एएनएम सृष्टि भावना, रानी कुमारी, सोनाली कुमारी, आशा फैसिलिटेटर हेमा देवी, अंजु देवी और आशा कार्यकर्त्ता आशा देवी ने सक्रिय भागीदारी की।

  • लैब टेस्ट में शशिकुमार और मो. अनवर ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga 'अजूबा' निर्माण पर High Court का ब्रेक — घरों से ऊंची बन रहीं सड़कों और नालियों पर लगी तत्काल रोक, जानिए

मुख्य उद्देश्य

इस अभियान का लक्ष्य गर्भवती महिलाओं और शिशु की सुरक्षा सुनिश्चित करना, समय पर स्वास्थ्य जांच करना और मातृत्व–शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में घर-घर पहुंचेगा न्याय! 09 नवंबर को आप बनेंगे नि:शुल्क विधिक जागरूक, डोर-टू-डोर

दरभंगा | 09 नवम्बर को नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए डोर-टू-डोर अभियान, जरूरतमंदों को...

Darbhanga में वामपंथ का सितारा नहीं रहा, मिट्टी की ढे़र से टकराई बाइक, वाहन ने कुचला, CPI (ML) के शीर्ष जिला नेता Manoj Yadav...

दरभंगाा के बिरौल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। ऐन चुनावी मौसम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें