spot_img

दरभंगा के सिंहवाड़ा में बिहार, उड़ीसा, झारखंड के अमीर-ए-सरियत मौलाना अहमद फैशल वली रहमानी ने कहा, कुरान पाक रूहानी ताकत के साथ इंसानियत का देता पैग़ाम

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा। अजीमुस्सान जलसा दस्तार बंदी हाफीज कराम व इस्लाह मआशरा का एक दिवसीय प्रोग्राम बस्तवाड़ा के मदरसा इस्लाह उल मुसल्लमीन आयोजित की गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मुख्य अतिथि बिहार, उड़ीसा, झारखंड के अमीर-ए-सरियत मौलाना अहमद फैशल वली रहमानी (Maulana Ahmed Faisal Wali Rahmani) ने कहा इस्लाम का धार्मिक ग्रंथ कुरान पाक रूहानी ताकत के साथ इंसानियत व भाईचारा का पैगाम देता है। कुरान को समझने और इसको याद रखने की कोशिश हमारे इमान के फरायेज हैं।

- Advertisement -
दरभंगा के सिंहवाड़ा में बिहार, उड़ीसा, झारखंड के अमीर-ए-सरियत मौलाना अहमद फैशल वली रहमानी ने कहा, कुरान पाक रूहानी ताकत के साथ इंसानियत का देता पैग़ाम
दरभंगा के सिंहवाड़ा में बिहार, उड़ीसा, झारखंड के अमीर-ए-सरियत मौलाना अहमद फैशल वली रहमानी ने कहा, कुरान पाक रूहानी ताकत के साथ इंसानियत का देता पैग़ाम

उन्होंने कहा कुरान में जो बाते कही गई आम जिंदगी में सच साबित हुआ है। आज हमारे समाज के सौ में 43 बच्चे मदरसा व स्कूल से बाहर हैं उसकी फिक्र हमें करनी चाहिए।

सभी मजहबों का एहतराम कर
सादगी जीवन अल्लाह को पसंद है। नायब अमीर-ए-सरियत मौलाना शमशाद रहमानी ने शब-ए-बारात व रमजान की फजीलत पर चर्चा करते कहा, अल्लाह की याद में पांचों वक्त नमाज अता करना इस्लाम के चाहने वालों पर फर्ज है। हसद व नफरत करने वाले कभी अल्लाह के करीब पहुंच नहीं सकते।

वैसे लोगों को जिंदगी में ही सबकुछ देखना पड़ता है। पटना अमीरत-ए-सरिया के नाजीम मौलाना शिबली अल कासमी ने कहा, कुरान को मुकम्मल हिफ्ज कर उसके फरायेज पर अमल करने वाला दीन व दुनिया का असल हकदार होता है।

दरभंगा के सिंहवाड़ा में बिहार, उड़ीसा, झारखंड के अमीर-ए-सरियत मौलाना अहमद फैशल वली रहमानी ने कहा, कुरान पाक रूहानी ताकत के साथ इंसानियत का देता पैग़ाम
दरभंगा के सिंहवाड़ा में बिहार, उड़ीसा, झारखंड के अमीर-ए-सरियत मौलाना अहमद फैशल वली रहमानी ने कहा, कुरान पाक रूहानी ताकत के साथ इंसानियत का देता पैग़ाम

प्रोग्राम कन्वेनर मौलाना मुजाहीद इस्लाम रहमानी ने कहा, तालीब-ए-इल्म को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर मुस्तकिल संवारने चाहिए। घरों की औरत के बीच पर्दा की पाबंदी होनी चाहिए।

मौके पर देबंद दारूल उलूम शैख उल हदीश मौलाना इजहारूल हक, मुफ्ती आसीम अल कासमी, तलावते कुरान से दीनी प्रोग्राम की इब्तदा कारी मुमताज अहमद व नेजामत मुफ्ती मुजाहीद इस्लाम कासमी ने की।

मौके पर मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मौलाना एजाज अहमद, मौलाना शमसुल हक, जदयू अकलियत अध्यक्ष हाफीज अबू सहमा,उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर, अधिवक्ता मंजरूल इस्लाम, पूर्व मुखिया-अमजद अब्बास, सनौअर अली, सद्दाम हुसैन, नुर आलम, सरफे आलम, कैसर खान,सना खान, पंचायत समिति शकील खान, तमन्ना अंसारी,सरपंच प्रतिनिधि सरफराज आलम ने सभी उलमा कराम का पटना से आने के दौरान सिमरी थाना चौक पर इस्तकबाल किया।

दस्तार बंदी में शामिल मदरसा 17 तालीबे इल्म को किया सम्मानित
इमारते सरीया फैसल रहमानी ने अपने दस्त क्रम से मदरसा इस्लाह उल मुसल्लमीन बस्तवाङा से मुकम्मल कुरान हिफ्ज कर हाफीज बनने वाले 17 तालीबे इल्म को साफा, कुरान पाक, ड्रेस व मेडल से नवाज गया। मो.मुंतजीर, मुशर्रफ आजम, नासीर, मो.असअद, शमशाद, अशदुल इस्लाम, अबु तलहा,शमस आलम, युसुफ अंसारी, जिशान आलम, दिलशाद आलम, फकरे आलम, तुफैल अंसारी, मोहम्मद फैज,नौशाद अंसारी, रेयान अंसारी, मुशाहीद ने आयोजन समिति को आभार प्रकट किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase