
दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा के डीएम राजीव रौशन से मिलना अब बेहद आसान हो गया है। डीएम श्री रौशन ने अपने व्यस्त समय के बावजूद महीने के प्रथम एवं तृतीय शुक्रवार को प्रेस प्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके लिए डीएम श्री रौशन से मिलने का समय होगा सुबह 10.45 am से 11.15 am। पढ़िए पूरी अपडेट खबर
जानकारी के अनुसार, डीएम श्री रौशन ने तय किया है वह विभिन्न प्रेस प्रतिनिधि और मीडिया कर्मियों से मिलने के लिए विशेष समय निर्धारित करने की मांग पर जिलाधिकारी ने प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शुक्रवार को पूर्वाह्न 10ः45 बजे से पूर्वाह्न 11ः15 बजे तक का समय प्रेस प्रतिनिधि/मीडिया कर्मी से मिलने के लिए निर्धारित किया है।
जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी राजीव रौशन ने आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिवों से मिलकर अनुरोध किया है कि राजनीतिक दल के व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों को जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के अतिरिक्त जिलाधिकारी से मिलने के लिए विशेष समय निर्धारित किया जाए, ताकि निर्धारित समय पर वे मिलकर जिलाधिकारी से अपनी बात रख सकें।
इस आलोक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह में द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को पूर्वाह्न 10ः45 बजे से पूर्वाह्न 11ः15 बजे तक का समय राजनैतिक दल से संबंधित व्यक्तियों/जनप्रतिनिधियों हेतु विशेष रूप से निर्धारित किया गया है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रेस प्रतिनिधि/मीडिया कर्मी से भी मिलने के लिए विशेष समय निर्धारित करने की मांग की जाती रही है। प्रेस प्रतिनिधि से मिलने हेतु प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शुक्रवार को पूर्वाह्न 10ः45 बजे से पूर्वाह्न 11ः15 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित प्रेस प्रतिनिधि एवं राजनीतिक दलों के व्यक्ति/जनप्रतिनिधिगण अपने पहचान पत्र के साथ उक्त निर्धारित समय पर जिलाधिकारी से मिल सकते हैं।






