spot_img

#MyCityCulture | Mithila की धड़कन Darbhanga…जहां सजती है हाथों पर 51 हजार की मेंहदी

Mehndi worth Rs 51 thousand in Darbhanga | दरभंगा अब उन सिटी कल्चर में शुमार हो चुका है जहां फैशन की दुनिया आम हो गई है। इसी का ताजा उदाहरण है यहां सजती और हाथों पर लगती टैटू और मेहंदी। इसे रचाने की दुकानें दरभंगा की ट्रेंड को बदल रहा है। पढ़िए देशज टाइम्स के लिए Ajit Kumar Verma की यह Exclusive Report

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा, सिटी कल्चर के उस मोड़ से आगे बढ़ चुका है जहां दरभंगा जैसे शहरों में भी 51 हजार रुपए की लोग मेंहदी लगवा रहे हैं। वहीं, टैटू लगाने की कीमत₹300 प्रति स्क्वायर इंच की चाहत में युवाओं का जोश देखते ही (Mehndi worth Rs 51 thousand in Darbhanga) बनता है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

टैटू कलाकार रोहित ने बताया-

Mehndi worth Rs 51 thousand in Darbhanga | Deshaj Times
Mehndi worth Rs 51 thousand in Darbhanga | Deshaj Times

उत्तर प्रदेश के बरेली से दरभंगा आकर अपना व्यवसाय करने वाले रोहित दरभंगा में मेहंदी और टैटू को लोकप्रिय बना दिया है। मेहंदी और टैटू लगा बनाने वाले रोहित ने बताया कि दुल्हन मेहंदी₹11000 से लेकर 51000 तक की लगाई जाती है साधारण मेहंदी हाथ और पांव में 300 से ₹1500 तक की हो सकती है।

- Advertisement -

टैटू गुदवाना और मेहंदी रचवाना

अब सिटी कलचर ही नहीं रह गया। दरभंगा में भी इसकी दुकानें सजने लगी है। फुटपाथों पर और चुनिंदा ब्यूटी सलूनो में भी यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News गैस सिलेंडर फटने से सब खत्म! कुशेश्वरस्थान के इस चौक पर दुकान-घर जलकर राख, अब क्या होगा?

आपको बस उसकी कीमत अदा करनी होगी। दिल्ली, मेरठ, हरियाणा, राजस्थान से कलाकार टैटू गोदने और मेहंदी रचने के लिए आपके शहर में आ चुके हैं।

पिछले कई महीनों से वह इस कला को बखूबी निभा रहे हैं। यूं तो महिलाओं को सजना संवारना बहुत भाता है लेकिन हाल के दिनों में एक नया फैशन महिला और युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है- वह है टैटू गुदवाना।

यह भी पढ़ें:  बिहार में दीपावली-छठ पर नहीं कटेगी बिजली! 10,599 घाटों पर अब 24 घंटे निगरानी

अपने हाथों पर,अपने चेहरे पर, अपने कमर पर टैटू गुदवाने के लिए दुकानें सज गई हैं कई ब्यूटी सलूनो और दरभंगा के चुनिंदा मॉल के सामने यह नया ट्रेंड खूब पसंद किया जा रहा है।

अगर आप भी इसके शौकीन हैं तो…

Mehndi worth Rs 51 thousand in Darbhanga | Deshaj Times
Mehndi worth Rs 51 thousand in Darbhanga | Deshaj Times

आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं। इन दुकानों पर पहुंचिए और इस खूबसूरत कला का अपने शरीर पर बनवाकर आनंद लीजिए। शहर के चुनिंदा मॉल और ब्यूटी सैलून में यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई हैं। कई मॉल के बाहर बैठकर टैटू गोदने वाले इन कलाकारों से जब देशज टाइम्स ने बात की गई तो उन्होंने बताया कि दरभंगा में अभी इस कला का बहुत लोगों को पता नहीं है, लेकिन जल्दी यह युवाओं के सिर पर चढ़कर बोलेगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दिखा अद्भुत नज़ारा, काली पूजा पर निकली भव्य कलश यात्रा ने मोहा सबका मन! |भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों से गूंज उठा अहियारी श्रीराम चौक

पर्दे से निकलकर कर रहीं कमाई

महिलाओं को मेहंदी लगवाने के लिए अपने कुछ घंटे और रुपए खर्चने होते हैं, जो वह खुशी-खुशी कर रही हैं। वहीं, ब्यूटी पार्लर जो हाइटेक हैं, उन्होंने ऐसे कुछ कलाकारों को कांटेक्ट पर बुला रखा है, जो ऐसे कस्टमर के पहुंचने पर अपनी सेवाएं देते हैं। यूं कहा जाए तो यह एक रोजगार का भी अवसर प्रदान कर रहा है, जो कल तक घर के परदे में थी और एक दूसरे की मेहंदी लगाकर लोग यूं ही वाहवाही लूटा करती थी, अब वह भी इसे रोजगार बना लिया है और कमाई भी कर रही हैं।

दिल्ली से आए मेहंदी कलाकार ने बताया-

यहां राजस्थानी मेहंदी और मेवाड़ की मेहंदी की खूब डिमांड है। लोग अपने पसंद की मेहंदी डिजाइन को नेट पर सेलेक्ट कर उन्हें यहां लगाने के लिए गुजारिश करते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Crime नालंदा में कैसी वारदात: ‘कहां जा रहे हो?’ पूछना पड़ा महंगा, पड़ोसी ने ले ली जान |बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

Bihar Crime: बिहार के नालंदा में अंधविश्वास के कारण दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. 'कहां जा रहे हो?' पूछने पर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.#BiharCrime,#NalandaMurder,#Superstition

‘कपड़ों पर गोली के निशान नहीं, यह फर्जी एनकाउंटर’: पप्पू यादव ने पटना पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल | कहा – एक बार में...

Bihar Police Encounter: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पटना के मनेर में हुए पुलिस एनकाउंटर को 'फर्जी' करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि मृतकों के कपड़ों पर गोली के निशान नहीं थे और#BiharPoliceEncounter,#PappuYadav,#ManerNews

सीतामढ़ी में पुलिस महकमे का बड़ा एक्शन: पुपरी समेत 2 थानों को मिले नए ‘कप्तान’, अब बदलेंगे हालात!

Sitamarhi Police: सीतामढ़ी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी अमित रंजन ने गाढ़ा और पुपरी थाने में नए थानाध्यक्षों की तैनाती#SitamarhiPolice,#BiharPolice,#LawAndOrder

दरभंगा में दिखा अद्भुत नज़ारा, काली पूजा पर निकली भव्य कलश यात्रा ने मोहा सबका मन! |भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों से गूंज उठा अहियारी...

Kamtaul Kali Puja: कमतौल में काली पूजा का भव्य आयोजन किया गया। अहियारी श्रीराम चौक से निकली कलश शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।#KamtaulKaliPuja,#BiharFestival,#KalashYatra