

केवटी, देशज टाइम्स। आज़ादी के अमृत महोत्सव पर “मेरी माटी, मेरा देश ” अभियान के तहत बुधवार को केवटी प्रखंड की ननौरा पंचायत अंतर्गत ननौरा दुर्गा मंदिर स्थित अमृत सरोवर पर नेहरु युवा केंद्र, दरभंगा की ओर से पौधरोपण कर देशव्यापी अभियान का आगाज किया गया।
- Advertisement -
इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं लोगों ने वीर सपूतों को नमन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
- Advertisement -
केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ज्ञान रंजन चौधरी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विधान पार्षद प्रतिनिधि निर्भय कुमार यादव टुन्ना, जिपस शशि रानी, उप प्रमुख धर्मशीला देवी, मुखिया रंजुला देवी, पीओ राजेश रौशन, राहुल कुमार के अलावे भारतीय वायुसेना दरभंगा स्टेशन के जवान सहित अन्य कई मौजूद थे।
- Advertisement -



