back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga-Muzaffarpur NH 27 पर कार से कुचलकर सिमरी कुमरपट्टी के अधेड़ की मौत, विरोध में कुमरपट्टी मध्य विद्यालय के पास ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 27 पर भीषण हादसा हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, मौत से आक्रोशित लोगों ने भयंकर सड़क जाम करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए पीड़ित पक्ष को मुआवजा देने की जोरदार आवाज उठाई।

- Advertisement -

हादसा शुक्रवार शाम को हुई है जहां कार की ठोकर से एक 65 वर्षीय अधेड़ कुमरपट्टी निवासी छेदी राम की मौत हो गई। विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बाद में पहुंची सिमरी पुलिस ने शव को जब्त करते हुए आक्रोशित लोगों को शांत किया। तब तलक दोनों ओर से गाड़ियों का तांता लग चुका था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मौत की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। वहां लोगों का मजमा जुट गया। सभी आक्रोशित लोगों ने कुमरपट्टी मध्य विद्यालय के पास लगभग आधा घंटे तक उच्च पथ को जाम करते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में स्थानीय लोगों ने समझाकर आक्रोशित लोगों को जाम स्थल से हटाया। इस दौरान दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नारायणा इंटरनेशनल स्कूल में गूंजी खेल की किलकारियां, 177 बच्चों ने दिखाया दम, राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने का लक्ष्य

हादसे की जानकारी मिलते ही सिमरी पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत करते हुए कार को अपने कब्जे में कर लिया। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने सिमरी पुलिस, पूर्व मुखिया चंद किशोर सिंह सहित कई गणमान्य लोगों के समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया जा सका। तब तक कुमरपट्टी से लेकर कंसी तक और उधर सिमरी तक गाड़ियों की कतार लग गई।

जानकारी के अनुसार, छेदी राम पैदल ही अपने घर से कंसी चौक की ओर जा रहे थे कि मुजफ्फरपुर की ओर से तेज रफ्तार से बेलगाम आ रही कार ने उन्हें ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही वह कार से दस फीट आगे उछाल कर जा गिरे। खून से लथपथ होकर बेहोश हो गए।

मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने गाड़ी लेकर भाग रहे कर को चालक सहित अपने कब्जे में कर लिया। पुलिस ने जख्मी छेदी राम को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जिसे आधा घंटा मशक्कत के बाद हटाया जा सका। लाश को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर राज करतीं South Indian Films: कम बजट में भी कमाए अरबों!

South Indian Films News: बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरने के लिए हमेशा बड़े बजट...

प्रेमानंद महाराज कोट्स: जीवन को नई दिशा देने वाले अनमोल वचन

Premanand Maharaj Quotes: जीवन के गहन रहस्यों और आध्यात्मिक शांति की खोज में, संत-महात्माओं...

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 8th Pay Commission का गठन, जानें कब तक मिलेंगी सिफारिशें

8th Pay Commission: लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी जिस लम्हे का बेसब्री से इंतजार...

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले शाहिद अफरीदी के विवादित बयान ने बढ़ाई सरगर्मी!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें