मई,18,2024
spot_img

दरभंगा की बेटी मिथिला की शान Soni Chaudhary को मिला सुर मधुकर सम्मान

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स। हिंदी एवं मैथिली की प्रसिद्ध गायिका मिथिला की बेटी सोनी चौधरी को मिथिला के पारंपरिक लोकगीतों की बेहतर गायिकी के लिए सुर मधुकर सम्मान से सम्मानित किया गया है।

दतिया संगीत गुरुकुल (मध्य प्रदेश) के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान पंडित विनोद मिश्र सुरमानी के हाथों प्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार,बीती रात आयोजित कार्यक्रम में गायिका सोनी चौधरी शुभंकरपुर निवासी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त हिन्दी विभागाध्यक्ष डा रमाकांत झा की पुत्री एवं नेहरा ग्रामवासी गौड़ीशंकर चौधरी की पुत्रवधु को यह सम्मान मिलने से इलाके में हर्ष का माहौल कायम है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Men's Association News| दरभंगा पुलिस मेंस एसोसिएशन के नई पदाधिकारी...Kanhaiya, Rajesh, Mukesh

सम्मान मिलने के बाद सोनी चौधरी ने देशज टाइम्स को बताया कि प्रसिद्ध साहित्यकार पं. महेश मिश्र मधुकर की पुण्य स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य, कला, संगीत व समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तेइस लोगों में स्वयं को इस सम्मान से सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

उन्होंने कहा कि उनके संस्कार में रची बसी मातृभाषा मैथिली और पारंपरिक लोकगीतों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति यह सम्मान उत्साह वर्धन का काम करेगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें