spot_img

दरभंगा में मिलाद-उन-नवी 9 अक्टूबर को, 73 स्थलों पर हुई दंडाधिकारी समेत पुलिस बल तैनात

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार की ओर से जिला संयुक्तादेश निर्गत करते हुए कहा है कि मिलाद-उन-नवी का त्योहार 09 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस त्योहार को ईद-ए-मिलाद भी कहा जाता है, यह पर्व पैगम्बर इजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर मनाया जाता है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, उक्त तिथि को मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से पैगम्बर मोहम्मद साहब के सम्मान में जलसा आयोजित किया जाता है। कुरान शरीफ का पाठ किया जाता है। फतिया खानी होती है। एक जगह एकत्रित होकर पैगम्बर साहब के संबंध में चर्चा की जाती है।

- Advertisement -

साथ ही उनके विषय में भाषण प्रतियोगिता तथा ‘‘नात’’ प्रतियोगिता की जाती है। ‘‘नात’’ में धार्मिक गीत गाए जाते हैं, कहीं-कहीं तो जुलूस भी निकाला जाता है तथा रात्रि में प्रार्थना की जाती है तथा नमाज पढ़ा जाता है। उन्होंने जिला संयुक्तादेश में उक्त त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारित रखने हेतु जिले के सभी संवेदनशील स्थलों सहित 73 स्थलों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि जिलान्तर्गत पूर्व के वर्षों में पर्व-त्योहार के अवसर पर साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न हुए है। साथ ही वर्ष 2006 से विभिन्न प्रखण्डों में घटित संप्रदायिक विवाद का उल्लेख करते हुए, वैसे स्थलों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने का निर्देश संबंधित थाने को दिया गया।

उन्होंने सभी संबंधित दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं थाना/ओपी अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सतर्कता बरतते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधिक एवं अग्रवादी तथा साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियाँ भी इस पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर सकती है।

इसके अतिरिक्त धार्मिक संस्थानों की गतिविधियां पर भी साम्प्रदायिक सदभाव को बनाये रखने में बाधक सिद्ध हो सकती है। इसलिए साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों/संस्थाओं/असमाजिक तत्वों एवं गुण्डा तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए, आवश्यकता पड़ने पर उनके विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सभी थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को वैसे स्थान जहाँ किसी कारणवश साम्प्रदायिक घटना-घटित हुआ हो अथवा तनाव की आशंका हो, तो वैसे स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने हुए दृढ़ता के साथ हर हाल में शांति बनाये रखेंगे, छोटी-मोटी बातों को तुरन्त आपस में सुलहा लिया जाये, जिससे असामाजिक तत्वों एवं साम्प्रदायिक तत्वों को विवाद बढ़ाने का अवसर नहीं मिले। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य में स्थानीय बृद्धिजीवियों एवं शांतिप्रिय लोगों का सहयोग लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अग्निशाम दस्ता की एक युनिट को लहेरियासराय/नगर/विश्वविद्यालय थाना परिसर में 09 अक्टूबर 2022 के प्रातः 06ः00 बजे तक सभी संसाधनों के साथ तैयार हालत में उपलब्ध करायेंगे, ताकि आकस्मिकता की स्थिति में इसका त्वरित उपयोग किया जा सके।

यातायात प्रभारी, दरभंगा को निर्देश दिया गया है कि उक्त अवसर पर 09 अक्टूबर 2022 को प्रातः 06ः00 बजे से ही सभी चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति करेंगे तथा स्वंय भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को संचालित करायेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LPG Cylinder Supply: दरभंगा में गैस सिलेंडर की किल्लत की सच्चाई क्या है? प्रशासन ने आंकड़े जारी कर किया बड़ा खुलासा

उन्होंने कहा कि दरभंगा शहर में मिलाद-उन-नवी पर्व 09 अक्टूबर 2022 (रविवार) को प्रातः 07ः00 बजे से अंजुमन खुद्दाम-ए-मिल्लत, किलाघाट, दरभंगा से जुलूस मोहम्मदी निकलेगा, जो किलाघाट, उर्दू बाजार, कमरगंज, दारूभट्ठी चौक, लाइट हाउस सिनेमा, नाका नम्बर – 06, रहमगंज, मौलागंज, कोतवाली चौक, ओ.पी. खानकाह चौक, मिर्जापुर चौक, पानी टंकी लालबाग, दरभंगा टावार चौक, मशरफ बाजार एवं नगर थाना होते हुए मदरसा, किलाघाट  के मैदान में दुआ के बाद जुलूस का प्रोग्राम समाप्त होगा।

उन्होंने कहा कि 09 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक संध्या साढ़े सात बजे से रात्रि के तीन बजे तक मदरसा हमीदिया के मैदान में तकरीर का कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने कहा कि 09 अक्टूबर 2022 को प्रातः 09ः00 बजे से 03ः00 बजे तक सिर्फ महिलाओं की तकरीर नात का कार्यक्रम होगा।

उन्होंने थानाध्यक्ष, नगर, लहेरियासराय, सदर एवं विश्वविद्यालय तथा ओपी अध्यक्ष बेंता एवं कोतवाली चौक ओपी को निर्देश दिया गया है कि उक्त अवसर पर स्वयं भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारित करना सुनिश्चित करेंगे।
परिचार प्रवर, पुलिस केन्द्र, दरभंगा को निर्देश दिया गया है कि पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति को 08 अक्टूबर को सभी थानाध्यक्ष को रिपोर्ट करायेंगे तथा प्रतिनियुक्ति के पूर्व उन्हें लाठी, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केनसिल्ड आदि की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: दरभंगा एयरपोर्ट बनेगा पूर्वी भारत का एविएशन हब, सांसद ठाकुर ने रखे बड़े प्रस्ताव

सभी थानाध्यक्ष/ओपी अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वे मिलाद-उन-नवी त्योहार के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों के मार्ग का संबंधित अंचलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समय पूर्व भौतिक सत्यापन कर लेंगे तथा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत शांति समिति की बैठक सभी जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ करेंगे तथा जुलूस निकलने के अवसर पर स्वंय भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करायेंगे तथा जुलूस के साथ निश्चित रूप से स्कोर्ट की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को उपरोक्त आदेश का अनुपालन कराने तथा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहते हएु अपने दिशा-निर्देशन में विधि-व्यवस्था संधारित कराने का निर्देश दिया गया।

सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को उक्त त्योहार के अवसर पर अपनी-अपनी ड्यूटी मुस्तैदी, चुस्ती एवं जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि ड्यूटी में किसी प्रकार की ढिलाई बरतने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के आपात स्थिति पर दूरभाष संख्या -06272-245359 एवं 06272-245800 पर सूचित करना सुनिश्चित करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...