back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

दरभंगा सदर में कई योजनाओं में करोड़ों की गड़बड़ी! प्रमुख काऑडियो वायरल…कमा लिए बीडीओ साहेब के सहयोग से करोड़ों रुपए

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। सदर प्रखंड के प्रमुख और बीडीओ के तालमेल से कई योजनाओं में तीन करोड़ से ऊपर की गड़बड़ी की गई है। वर्तमान प्रमुख शंभु साह का कहना है महज कुछ ही महीनों में उसने करीब तीन करोड़ रुपये की राशि कमा लिया है। लेकिन यह संभव बीडीओ साहब के सहयोग से हुआ है।

- Advertisement -

यह बात हम नहीं कह रहे हैं। सदर प्रखंड के प्रमुख शंभु साह और पूर्व प्रमुख उपेंद्र साह के बीच हुई बातचीत का ऑडियो इसका गवाह है जो इन दिनों-अभी-अभी खूब वायरल हो रहा है। जब इस बात की चर्चा जोर पकड़ा तो कई लोग सवाल करने लगे कि इतने कम दिनों में आखिरकार प्रमुख कैसे तीन करोड़ कमा लिए।

- Advertisement -

सुनिए ऑडियो: [su_audio url=”https:wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Audio-2022-08-09-at-11.21.37-AM.mp4″]

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

कई लोगों का जवाब था कि बीडीओ साहब जब साथ दे तो पैसे बरसने लगेंगे। योजनाएं तो कागजों पर सिमट जाएगा। पूर्व प्रमुख उपेंद्र साह ने इसे लेकर दरभंगा डीएम आवेदन देकर इस मामले को जांच करने के लिए आग्रह किया है। पूर्व प्रमुख उपेंद्र ने कहा है कि यह ऑडियो बिल्कुल सच है।

उन्होंने कहा कि प्रमुख ने मुझे फोन कर कहा कि प्रमुख बनने के लिए हमें करोड़ से ऊपर खर्च हुए थे। जो हमने वसूल कर लिया है। और, इसमें बीडीओ साहब का सहयोग है। पूर्व प्रमुख ने डीएम को दिए आवेदन में कहा है कि ऑडियो काल की जांच करते हुए सरकारी पैसों का दुरुपयोग नहीं हो। इसीलिए ससमय जांच कर कार्रवाई की दिशा कदम उठाया जाए। पूर्व प्रमुख ने कहा कि इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है जो खुद ही स्वीकार कर रहा हो!

सुनिए ऑडियो: [su_audio url=”https:wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Audio-2022-08-09-at-11.21.37-AM.mp4″]

इधर प्रमुख शंभु साह के मोबाइल पर फोन कर इस मामले पक्ष लेना चाहा तो उनका मोबाइल बंद था। लेकिन उसी नंबर पर व्हाट्सएप चालू था। उन्होंने कहा कि योजना हम किए हैं जो धरातल पर है। और ऑडियो के बारे में क्या है? मुझे पता नहीं! प्रशासन ऑडियो की जांच कराए।

यह भी पढ़ें:  Patna Civil Court Bomb Threat: पटना सिविल कोर्ट में RDX प्लांट... फिर उड़ाने की ईमेल, परिसर खाली... कोने कोने की तलाशी और!

इधर सदर बीडीओ के मोबाइल पर फोन कर इस बाबत पक्ष लेना चाहा तो उन्होंने कहा बाद में बात करेंगे। अब सवाल उठता है कि प्रखंड प्रमुख बनने के लिये शंभु ने कितने पंचायत समिति को खरीदा था। और, कितने पैसों को देकर खरीदा था यह जांच का विषय है! लेकिन सवाल यह भी उठता है कि इतने पैसे उन्होंने कहा से लाए। क्योंकि सबको नकद ही दिए होंगे जो धन सफेद हो नहीं सकता। कई ऐसे बिंदु हैं जिसे बारीकी से जांच कर जिला प्रशासन को कार्रवाई करनी होगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में गरमाया माहौल! मदरसा रहमानिया में प्रस्तावित बैठक पर प्रशासन ने लगाया 'ब्रेक', Biraul News में जानें पूरा मामला

सुनिए ऑडियो: [su_audio url=”https:wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Audio-2022-08-09-at-11.21.37-AM.mp4″]

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हरियाणा में बंपर Sarkari Naukri: 4227 पदों पर आवेदन शुरू

Sarkari Naukri: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक...

विजया एकादशी व्रत के नियम: क्या खाएं और क्या न खाएं, जानें संपूर्ण विधि

Vijaya Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है...

एलन मस्क: फोर्ब्स की सूची में शीर्ष पर, अमेरिका के ‘Innovation’ सम्राट

Innovation: जब बात दुनिया को बदलने वाले विचारों और असाधारण साहस की आती है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें