spot_img

दरभंगा Omega का Mind Blowing Performance,ओमेगा के बच्चों ने बनाया बिहार में एक नया कीर्तिमान, सफलता पर शानदार जश्न, चेयरमैन Suman Kumar Thakur ने कहा, समर्पित प्रयास सदैव इतिहास गढ़ता है

spot_img
- Advertisement -

 आशीष सिंह, दरभंगा देशज टाइम्स। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन प्रथम सत्र 2022 का रिजल्ट रविवार देर रात जारी कर दिया।

- Advertisement -

इसमें दरभंगा मिर्ज़ापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों के परिणाम ने फिर एक बार साबित कर दिया कि क्यों उत्तर बिहार के लोग इस संस्था पर इतना भरोसा करते हैं। वहीं, नया कीर्तिमान स्थापित करने के बाद संस्थान ने अपने परिसर में सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और पूर्व के सत्र 2019, 2020 एंव 2021 में ओमेगा से पढ़कर देश के विभिन्न प्रतिष्ठित आईआईटी, एनआईटी एवं मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे बच्चों के साथ सम्मान समारोह आयोजित कर सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही, बच्चों के साथ जश्न मनाया।

- Advertisement -

इस शानदार उपलब्धियों से लबालब मौके पर संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर (Suman Kumar Thakur) ने बताया कि रिजल्ट में संस्थान के विद्यार्थियों ने फिर एक बार यह साबित कर दिया कि समर्पित प्रयास सदैव इतिहास गढ़ता है। श्री ठाकुर ने बताया कि यदि सच्चे लगन, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन,अनुकूल शैक्षणिक वातावरण एंव बच्चों का कठिन परिश्रम सफलता की कुंजी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो थानों के SHO तत्काल प्रभाव से बदले गए

उन्होंने बताया (Suman Kumar Thakur) कि विशेष रूप से हिमांशु कुमार -99.87, हर्ष कुमार 99.68, सोनू 99.28, चेतन 98.58, अमर कुमार 97.60, फैजान 97.29, शांतनु 97.14, मानस 97.20, सौम्या 97.05, ओसिका 96.64, सिमरन 95.38, सहित  वेदिका, तनु, रिया, अंकित भट्ट, रितिक नारायण सहित संस्थान के 60 से अधिक बच्चे आगामी आईआईटी एडवांस परीक्षा के लिए बेहतर परसेंटाइल के साथ चयनित किए गए हैं।

वहीं, संस्थान ने पिछले कुछ वर्षों से इंजीनियरिंग और मेडिकल के परीक्षाओं के लिए सर्वोत्तम विकल्प के रूप में ओमेगा समस्त बिहार में उभरा है। पिछले वर्ष (2020-21) में भी संस्थान के 25 से अधिक विद्यार्थियों का चयन देश के विभिन्न आईआईटी कॉलेजों एवं दर्जनों  विद्यार्थियों का चयन मेडिकल कॉलेज में हुआ है। साथ हीं, सैंकड़ों छात्र-छात्राओं का चयन देश के विभिन्न प्रतिष्ठीत इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में हुआ है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों के लिए बड़ी खबर! 9 जुलाई को सुबह 2 घंटे बत्ती गुल, देखें आपके इलाके में कटेगी या नहीं?

वहीं, 99.87 परसेंटाइल लाने वाले छात्र हिमांशु कुमार ने ओमेगा स्टडी सेंटर पर अपना आस्था जताते हुए कहा कि इस कामयाबी असल हकदार हमारे संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर, मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित चौबे एवं यहां के अनुभवी टीचर के साथ ही हमारे माता-पिता हैं। यहां के टीचरों ने हमारे डॉट्स को बड़े ही सरलता पूर्वक समाधान किया। इसका परिणाम है कि हमारे साथ-साथ इस संस्थान से 60 छात्रों को कामयाबी मिली है।

वहीं संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे (Sumit Kumar Choubey) ने कहा कि यदि विद्यार्थियों के रिजल्ट के अनुपात की बात करें तो लगातार पिछले चार वर्षों से ओमेगा स्टडी सेंटर पूरे राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देती आ रही है जो हमारे संस्थान एवं संपूर्ण मिथिलांचल के लिए गर्व की बात है। बिहार के किसी भी एक कोचिंग संस्थान के रिजल्ट का अनुपात पिछले कुछ बर्षो में ऐसा नहीं है। श्री चौबे ने बताया कि सभी सफल बच्चे एडवांस के तैयारी में पूरे मनोयोग से अपने अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में सरकारी रास्ता घेरना पड़ा भारी! SDO शशांक राज के एक्शन से अब खुलेगा बंद मार्ग, लोगों को मिलेगी राहत

ओमेगा के छात्र-छात्राओं ने जो बेहतर रिजल्ट दिया हैं, उसका श्रेय बच्चों के मेहनत, शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन को जाता है। साथ ही संस्थान के वरिष्ठ शिक्षकगण संतोष पंडित, रुपेश कुमार, दिलीप कुमार, निशिकांत सिन्हा, रोहित कुमार सहित ओमेगा के मैनेजमेंट टीम से प्रवीण कुमार, रोशन कुमार, प्रभाकर झा, आलोक कुमार,अनुराग कुमार, पूजा, कामिनी,तनुजा, अतुल,नूतन सहित पुरे टीम ने अभूतपूर्व मेहनत करके एवं व्यक्तिगत तौर पर बच्चों के मनोबल को बढ़ा कर संस्थान को इस ऊंचाई पर पहुंचाया है। साथ ही पूरे उत्तर बिहार के सभी अभिभावकगण का भरोसा संस्थान के लिए हमेशा प्रेरणा का काम किया हैl

संस्थान पूर्ण आश्वस्त है कि आगामी सभी परीक्षाओं में भी बेहतरीन रिजल्ट संस्थान के बच्चे प्राप्त करेंगे साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया की संस्थान पर इसी तरह अपना विश्वास अभिभावकगण बनाए रखें और ओमेगा स्टडी सेंटर दरभंगा हमेशा बेहतरीन रिजल्ट देने के लिए संकल्पित रहेगी। साथ हीं इस अवसर पर यह भी खास रहा कि मौके पर देश के विभिन्न आईआईटी, मेडिकल एवं एन आई टी कॉलेजों में पढ़ रहे संस्थान के दर्जनों पूर्ववर्ती छात्र-छात्रा उपस्थित थे, जिन्होंने अपने जूनियरों को उत्साहित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

छात्रों के लिए खुशखबरी! दरभंगा के इन 8 डिग्री कॉलेजों में अब जल्द शुरू होगी पढ़ाई

Darbhanga Degree Colleges: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिले के 8 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन शुरू करने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। समय पर सभी सुविधाएं पूरी करने का आदेश दिया गय#DarbhangaNews,#BiharEducation,#DegreeColleges

पटना में गंदगी का पहाड़ साफ! 100 टन कचरा हटाकर नगर निगम ने बीमारियों से दिलाई मुक्ति

Patna Cleanliness Drive: पटना नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर 100 टन से अधिक कचरा हटाया। निजी प्लॉटों से गंदगी साफ कर बीमारियों के खतरे को कम किया गया। मानसून से पहले यह एक महत्वपूर्ण कद#PatnaCleanlinessDrive,#PMC,#BiharNews

श्रावणी मेले में बस 22 दिन! सुल्तानगंज में कांवड़ियों के लिए हो रहे ये बड़े इंतजाम, जानकर खुश हो जाएंगे

Bihar Shravani Mela: बिहार के सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। मात्र 22 दिन शेष रहते, जिला प्रशासन कांवड़ियों के लिए हर सुविधा स#BiharShravaniMela,#SultanganjNews,#KawariyaYatra

भागलपुर की जमीन में दबे थे करोड़ों साल पुराने राज! बिहार के इतिहास को बदल देंगे ये दो जीवाश्म

Bihar Fossil: भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में मिले करोड़ों साल पुराने दो वृक्ष जीवाश्म अब लखनऊ की प्रतिष्ठित बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिक जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे#BiharNews,#BhagalpurFossil,#Paleontology