back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में खनन मंत्री Janak Chamar ने कहा,@ मोदी सरकार के 8 साल, हर वर्गों के जीवन स्तर को उठा रही Narendra Modi सरकार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रधानमंत्री के कार्यकाल के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में बिहार प्रदेश भाजपा की ओर से प्रत्येक जिला में प्रस्तावित कार्यक्रम गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन तरौनी गांव में बाबा पोखर मैदान में मंगलवार को हुआ।

- Advertisement -

सभा में खनन मंत्री जनक चमार ने कहा
(Mines Minister Janak Chamar said) कि आठ साल का बेमिसाल सरकार है जो गरीबों के लिए ढेरों योजना चला रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब, किसान, महिलाओं, युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों के जीवन स्तर को उठाने के लिए योजना का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर किया है। गरीबों को निःशुल्क आवास, शुद्ध पेयजल, शौचालय, जनधन खाते तथा किसान सम्मान निधि पेंशन उनके निजी खाते में शत-प्रतिशत धनराशि प्राप्त हो रही है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार समाज के सभी वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम कर रही है। उन्होंने  कहा कि सरकार ने महिलाओं को उज्जवला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया उज्जवला कनेक्शन धारकों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर दिए जाने की व्यवस्था भी की गई इसी तरह गरीबों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क उपचार के लिए आयुष्मान योजना के अंतर्गत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: रिश्वतखोरी में लहेरियासराय के दारोगा साजिद खान निलंबित, SSP जगुनाथ रेड्डी का Big Action...DeshajTimes की खबर का सीधा असर

इसके माध्यम से गरीब व्यक्ति भी किसी भी अस्पताल में निःशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकता है। उन्होंने युवाओं के रोजगार की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार कौशल विकास मिशन के माध्यम से नौजवानों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर स्टार्टअप योजना के अंतर्गत बैंक ऋण उपलब्ध कराकर रोजगार सृर्जन करा रही है।

इस दौरान कार्यक्रम को सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर, मधुबनी के सांसद डॉ.अशोक कुमार यादव,  दरभंगा नगर  विधायक संजय सरावगी, केवटी के विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद, विधान पार्षद सुनील कुमार चौधरी, हरि सहनी, धर्मशिला गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा अभय, संजीव साह, सुजित मल्लिक, भोगेंद्र ठाकुर ने भी संबोधित किया।

इस गरीब कल्याण जनसभा में गांव से आए हुए गरीब एवं किसान तथा भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने की  तथा मंच संचालन ज्योति कृष्ण झा लवली ने किया।

मौके पर पर बेनीपुर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पिंटू झा, राहुल कर्ण, तरौनी के मुखिया श्यामसुंदर साह, पूर्व मुखिया त्रिवेणी महतो, जिला परिषद सदस्य अमरनाथ शर्मा, राजीव झा, मनोज झा मुन्ना सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आगत अतिथियों को माल, पाग एवं चादर से सम्मानित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Prabhas News: ‘फौजी’ के सेट पर ‘बाहुबली’ प्रभास हुए घायल, शूटिंग रुकी!

Prabhas News: टॉलीवुड के 'बाहुबली' प्रभास के फैंस के लिए एक परेशान कर देने...

Stock Market हाहाकार: निवेशकों के 7.55 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, क्या है गिरावट की मुख्य वजह?

Stock Market: तीन दिनों की लगातार बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते...

PhonePe ने लॉन्च किया बायोमेट्रिक सुविधा वाला UPI Payment, 5000 तक का भुगतान अब एक टच से!

UPI Payment: डिजिटल भुगतान के बढ़ते दायरे में फिनटेक कंपनियों का नवाचार लगातार जारी...

छोटे बच्चों की पढ़ाई बनेगी मजेदार: NCERT e-Magic Box ऐप से AI करेगा बच्चों का मार्गदर्शन

NCERT e-Magic Box: आज के डिजिटल युग में, बच्चों की शिक्षा को केवल किताबों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें