spot_img

Darbhanga के बिरौल में घर में चल रहा था मिनी शराब फैक्ट्री, पर्दाफाश, उपकरण, दारू समेत दंपती गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। हायाघाट में ताबड़तोड़ छापेमारी के बीच बिरौल पुलिस प्रशासन ने भी अपने इलाके में बड़ी कामयाबी करते हुए सर्च अभियान चलाया है। इसमें पुलिस को सफलता भी मिली है जहां थाना क्षेत्र के भनथा गांव में बुधवार को पुलिस की छापेमारी में देसी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने शराब के धंधे में लिप्त दंपती जितेंद्र पासवान एवं उसकी पत्नी भारती देवी को दबोचा है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

वहीं, इस दंपती के पास से भारी मात्रा में पुलिस को दारू भी हाथ लगी है। वहीं पुलिस को देसी शराब बनाने के उपक्रण भी हाथ लगे हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भोजपुर में 14.78 करोड़ से चमका ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर, पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित

जानकारी के अनुसार,भनथा गांव में देसी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया। शराब फैक्ट्री की जानकारी मिलते ही पुलिस ने टीम गठित करते हुए पूरी टीम को रेड मारने के लिए भेजा। जहां जितेंद्र पासवान के घर पर छापेमारी की गयी तो, दोनों पति-पत्नी शराब बनाते रंगे हाथ धराए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

मौके से पुलिस को शराब बनाने की सामग्री गैस सिलेंडर, चूल्हा समेत बड़े-बडे़ तीन टोपियां के साथ तैयार की गयी 15 लीटर देसी शराब भी हाथ लगी। तत्काल दंपती को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। वहीं मौके पर छापेमारी टीम में पुअनि अंकित कुमार के अलावे महिला एवं पुरुष बल शामिल थे। थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दंपती को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Chhath Puja 2026: ब्रजघाट गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु, खरना के बाद शुरू हुआ कठिन निर्जला व्रत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज