back to top
6 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga के बिरौल में घर में चल रहा था मिनी शराब फैक्ट्री, पर्दाफाश, उपकरण, दारू समेत दंपती गिरफ्तार

खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल : 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 ... DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत भी। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी।
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स। हायाघाट में ताबड़तोड़ छापेमारी के बीच बिरौल पुलिस प्रशासन ने भी अपने इलाके में बड़ी कामयाबी करते हुए सर्च अभियान चलाया है। इसमें पुलिस को सफलता भी मिली है जहां थाना क्षेत्र के भनथा गांव में बुधवार को पुलिस की छापेमारी में देसी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने शराब के धंधे में लिप्त दंपती जितेंद्र पासवान एवं उसकी पत्नी भारती देवी को दबोचा है।

वहीं, इस दंपती के पास से भारी मात्रा में पुलिस को दारू भी हाथ लगी है। वहीं पुलिस को देसी शराब बनाने के उपक्रण भी हाथ लगे हैं। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार,भनथा गांव में देसी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया। शराब फैक्ट्री की जानकारी मिलते ही पुलिस ने टीम गठित करते हुए पूरी टीम को रेड मारने के लिए भेजा। जहां जितेंद्र पासवान के घर पर छापेमारी की गयी तो, दोनों पति-पत्नी शराब बनाते रंगे हाथ धराए।

यह भी पढ़ें:  Singhwara में खूनी खेल, मोहर्रम के DJ पर साइड मांगी तो चाकू घोंपा – DJ वैन लेकर फरार

मौके से पुलिस को शराब बनाने की सामग्री गैस सिलेंडर, चूल्हा समेत बड़े-बडे़ तीन टोपियां के साथ तैयार की गयी 15 लीटर देसी शराब भी हाथ लगी। तत्काल दंपती को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। वहीं मौके पर छापेमारी टीम में पुअनि अंकित कुमार के अलावे महिला एवं पुरुष बल शामिल थे। थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दंपती को जेल भेज दिया गया है।

जरूर पढ़ें

चलती ट्रेन से पत्नी गिरी, बचाने कूदा पति – Darbhanga Railway Station पर दिल दहला देने वाला हादसा…Sabarmati Express@ मौत!

Sabarmati Express Tragedy | Darbhanga Railway Accident: चलती ट्रेन से पत्नी गिरी, बचाने कूदा...

Darbhanga में सभी कार्डधारी डीलर से करें संपर्क, वरना हट सकता है नाम…@Darbhanga Voter List Revision

Matdata Suchi Revision 2025 | Darbhanga Voter Update News। दरभंगा में 80 हजार मतगणना...

Darbhanga ISKCON मंदिर में घमासान! आम तोड़ने पर भीड़ का बवाल

आम के लिए लाठी-डंडे! दरभंगा में ISKCON मंदिर बना बवाल का केंद्र| दरभंगा में...

बाल काटकर कालिख लगाई, पीटा, फिर गांव में घुमाया! Darbhanga में प्रेमी युवक से बर्बरता

बाल काटकर कालिख लगाई, फिर गांव में घुमाया! दरभंगा में युवक को सरेआम शर्मसार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें