back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा से मधुबनी तक कमला जनसंपर्क यात्रा पर निकले मंत्री संजय झा ने घनश्यामपुर के बुढ़ेब-इनायतपुर में कहा-मैं इस क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हूं, रहूंगा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल/घनश्यामपुर देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। दो दिवसीय कमला जनसंपर्क यात्रा पर निकले जल संसाधन मंत्री संजय झा का गुरुवार के सुबह घनश्यामपुर के बुढ़ेब-इनायतपुर गांव में नागरिक अभिनंदन किया गया। 26 अक्टूबर को दो दिवसीय यात्रा पर निकले मंत्री श्री झा ने रात्री विश्राम घनश्यामपुर गांव में किये। इस दौरान महागठबंधन के स्थानीय कई नेताओं ने मंत्री को पाग चादर से सम्मानित किया।

- Advertisement -

जलसंसाधन मंत्री ने संबोधन में कहा कि कमला बलान नदी के जीरो से 98वें किलोमीटर तक दोनों तटबंध की ऊंची करण, सुदृढ़ीकरण तथा पक्की करण का कार्य जून 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य को पूरा हो जाने से दरभंगा जिले के 9 प्रखंड के लोगों को बाढ़ से मुक्ति मिल जाएगी।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि मैं इस क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व से ही संकल्पित हूं और आगे भी रहेगा। सिर्फ आपलोगों का सहयोग व प्रेम पहले की बना रहना चाहिए। इस दौरान कई वक्ताओं ने मंत्री श्री झा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए मिथिलांचल में बाढ़ से बचाव के लिए उनके कार्यों की सराहना की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Benipur News: विधायक विनय चौधरी ने विधानसभा में उठाई आवाज, क्या राजकीय कैलेंडर में शामिल होंगे नवादा दुर्गा मंदिर और सिंहेश्वर धाम?

दरभंगा से मधुबनी तक कमला जनसंपर्क यात्रा पर निकले मंत्री संजय झा ने घनश्यामपुर के बुढ़ेब-इनायतपुर में कहा-मैं इस क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हूं, रहूंगा स्थानीय लोगों ने जल संसाधन मंत्री के सामने असमा तथा पौनी गांव के बीच गेहूंमां नदी पर पुल, घनश्यामपुर-कुमरौल प्रधानमंत्री सड़क सड़क तथा पाली भोला चौक से जगदीश चौक तक सड़क मरम्मत की मांग रखी।

वहीं, घनश्यामपुर बाद मंत्री संजय झा कमला बलान तटबंध से होकर गौड़ा बौराम प्रखंड के कोठराम पहुंचे।उसके बाद सड़क मार्ग से बिरौल होते हुए कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के लिए प्रस्थान कर गए। इस क्रम आधा दर्जन से अधिक जगहों पर लोगों ने गर्म जोशी के साथ जलसंसाधन मंत्री का फूलो का हार पहना कर स्वागत किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मंगल मकर में, गुरु मिथुन वक्री: आज का राशिफल और उनके विशेष प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: आध्यात्मिक चेतना और ब्रह्मांडीय ऊर्जा के संगम में, ग्रहों की चाल...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेहतर?

स्मार्टफोन: भारतीय टेक बाजार में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जा...

O Romeo Box Office Collection: क्या शाहिद कपूर की फिल्म तोड़ेगी ‘हैदर’ का रिकॉर्ड? जानें 7वें दिन की कमाई!

O Romeo Box Office Collection: सिनेमाघरों में दस्तक देते ही शाहिद कपूर की 'ओ'रोमियो'...

NEET PG 2025 Counseling: कट ऑफ घटने से लाखों छात्रों को मिलेगा दाखिले का मौका

NEET PG 2025 Counseling: नीट पीजी 2025 की काउंसलिंग से जुड़ा एक अहम अपडेट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें