back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में SDO आवास के उद्धाटन के साथ मंत्री Sanjay Jha की बड़ी घोषणा, Darbhanga के शोभन में ही बनेगा AIIMS

सिंहवाड़ा, मनीगाछी, सदर प्रखंड में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सदभाव मंडप का मंत्री ने किया रिमोट से उद्घाटन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। केंद्र सरकार ने यह तय किया कि बिहार में दूसरा एम्स हो पर नीतीश कुमार ने तय किया कि एम्स दरभंगा में ही हो। अब राजनीतिक बातें हो, लेकिन दरभंगा में एम्स का श्रेय निश्चित रूप से मुख्यमंत्री को जाना चाहिए। दरभंगा के लोगों के दोनों हाथों में लड्डू है।

- Advertisement -

नीतीश कुमार ने डीएमसीएच में तीन हजार बेड के लिए 25 सौ करोड़ और एम्स के लिए 12 सौ करोड़ अपने केबिनेट से पारित कराया। उन्होंने कहा कि जो स्थल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से तय किया गया है, वहीं एम्स का निर्माण शोभन में ही किया जाएगा।

उक्त बातें रविवार को जलसंसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने बिरौल में भवन निर्माण विभाग की ओर से नवनिर्मित एसडीओ आवास का उदघाटन समारोह के दौरान कही। बिना किसी का नाम लिए मंत्री संजय झा ने कहा कि विकास कार्य को राजनीति में मत फंसाइए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Container Fire: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर बालों के तेल से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, 30 लाख का सामान खाक

कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से किए गए विकास कार्यों की छाप लोगों के सीने में स्वर्णिम अक्षरों छप चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना है कि जो बोलिए उसे करिए। इस दौरान झूठ बोलने की कम कोशिश कीजिए। चूंकि हमें जनता के बीच रहकर विकास करना है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: JDU में घमासान, राजेश राय बने KusheshwarAsthan प्रखंड अध्यक्ष, विनीत कुमार ने कहा -यह धांधली है, पढ़िए कुशेश्वरस्थान पूर्वी की Political HOT

मंत्री श्री झा ने कहा कि कोई भी कार्य असंभव नहीं है। इसके लिए सिर्फ इच्छा शक्ति की आवश्यकता होनी चाहिए। इसके पूर्व कार्यक्रम समारोह मे बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने मंत्री संजय कुमार झा की ओर से किए गए विकास कार्यों की प्रसंशा करते हुए कहा कि मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे हमारे विधासभा क्षेत्र पर भी ध्यान दें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : जब Sunday को भी दिखा DM Kaushal Kumar का एक्शन मोड! हर कार्यालय में बनेगा "वर्क एरिया" और मॉडल हॉल", पढ़िए... फाइलों से लेकर छत तक की पड़ताल

इससे पूर्व मंत्री संजय कुमार झा ने भवन निर्माण विभाग की ओर से नवनिर्मित एसडीओ बिरौल का आवास भवन के अलावा सिंहवाड़ा, मनीगाछी तथा दरभंगा सदर प्रखंड में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सदभाव मंडप का उद्घाटन रिमोट कंट्रोल से किया।

मौके पर बेनीपुर विधायक विनय चौधरी, एमएलसी विनोद चौधरी, जदयू के स्थानीय नेता, नगर पंचायत बिरौल के अध्यक्ष विनोद सहनी, मंत्री प्रतिनिधि संजीव झा, विभागीय अधिकारी के अलावे एसडीओ संजीव कुमार कापर, एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार: L&T और SBI ने मचाई धूम, 6 कंपनियों का मार्केट कैप 63,478 करोड़ बढ़ा

Stock Market: पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे माहौल के बावजूद, देश...

Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और धन लाभ के संकेत

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की चाल और ग्रहों की स्थिति का हमारे जीवन पर...

8th Pay Commission: डीएसपी की सैलरी में होगा बंपर उछाल, जानें पूरी डिटेल

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! देशभर में लाखों सरकारी कर्मचारियों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें