बिहार पुलिस की तत्परता की चर्चा इन दिनों दरभंगा पुलिस के रूप में खूब होती दिखाई दे रही है, जहां दरभंगा पुलिस ने महज एक अदद सूचना के आधार पर कार्रवाई करते एक नाबालिक बच्ची को सामूहिक दुष्कर्म होने की घटना से पहले न सिर्फ बच्ची को सुरक्षित बचा लिया बल्कि तत्काल एक आरोपी को भी गिरफ्तार भी कर लिया है| वहीं, दो लड़के पुलिस के आने से पहले ही मौका देख फरार हो गया|@प्रभास रंजन, देशज टाइम्स दरभंगा।
मौके से बरामद नाबालिक लड़की नशे की हालत में थी
वहीं, मौके से बरामद नाबालिक लड़की नशे की हालत में थी। ऐसे में उसे उचित इलाज़ के लिए तत्काल अस्पताल में भेज दिया है। पूरे मामले में सुकून देने वाली बात यह है कि लड़की के साथ कोई दुष्कर्म जैसी घटना नहीं हुई। इसकी पुष्टि लड़की के मेडिकल जांच के बाद से भी पता चला है।
दो अन्य साथियों की तलाश
दरभंगा के महिला थाना में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना बुधवार, 4 जून 2025 की रात करीब 8 बजे की है, जब पीड़िता को उसके घर से अगवा कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धीरू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है।
दरभंगा के सदर SDPO अमित कुमार ने बताया
फिलहाल दरभंगा पुलिस गिरफ्तार एक आरोपी धीरू पासवान से बांकी फरार दोनों आरोपिओ की धर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दरभंगा के सदर SDPO अमित कुमार ने खुद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना होने से टल गयी और नाबालिक बच्ची को समय रहते बचा लिया गया अगर पुलिस समय से नहीं पहुंच पाती तो बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
धीरू पासवान गिरफ्तार, बबलू पासवान की पहचान, तीसरे!
फिलहाल एक आरोपी धीरू पासवान को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे आरोपी की पहचान बबलू पासवान के रूप में हुई है जबकि तीसरे का अब तक सही नाम और पहचान नहीं हो पा रहा है पुलिस लगातार फरार आरोपी की तालाश में है। पढ़िए खबर विस्तार से…
तीनों अल्लपट्टी के थे अपहरण-दुष्कर्म की कोशिश वाले
अपहरण और दुष्कर्म का प्रयास: महिला थाना कांड संख्या 67/25 के तहत 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान: पीड़िता की मां, सुनीता कुमारी (काल्पनिक नाम) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, धीरू पासवान पुत्र विनोद पासवान, बब्बलू पासवान पुत्र विजय पासवान, और गुड्डू पासवान पुत्र शंभू पासवान, तीनों अल्लपट्टी, थाना-बेता, जिला-दरभंगा के रहने वाले हैं, इस घटना में शामिल हैं।
दरभंगा, देशज टाइम्स | दरभंगा महिला थाना क्षेत्र में एक करीब सोलह साल की नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। महिला थाना कांड संख्या 67/25 के तहत यह मामला दर्ज किया गया।
घर से लापता हुई बेटी, दो मोटरसाइकिल से अपहरण का आरोप
पीड़िता की मां (काल्पनिक नाम – सुनीता कुमारी) ने बताया कि 4 जून की शाम जब वह अपनी ड्यूटी से घर लौटीं, तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी। खोजबीन के क्रम में पता चला कि: धीरू पासवान (पिता – बिनोद पासवान), बब्बलू पासवान (पिता – विजय पासवान), गुड्डू पासवान (पिता – शंभू पासवान), (सभी निवासी – अल्लपट्टी, थाना – बेटा, जिला – दरभंगा) ने मिलकर दो मोटरसाइकिल से उघरा गांव ले जाकर लड़की को अगवा किया।
गाछी में दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट और नशीला पदार्थ सुंघाने का आरोप
विवरण के अनुसार:आरोपी धीरू पासवान ने लड़की को गाछी में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। अन्य दो आरोपी इस कृत्य में सहयोगी रहे। पीड़िता के साथ मारपीट की गई और उसे नशीला पदार्थ सुंघाया गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस की तत्परता से बची पीड़िता, एक आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलने पर बहादुरपुर थानाध्यक्ष, पतौर थानाध्यक्ष, और महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई। पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर PHC बहादुरपुर लाया गया, फिर DMCH रेफर किया गया। धीरू पासवान को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य दो की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। पीड़िता की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
लागू धाराएं और कानून
प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धाराएं: 115(2)/137(2)/96/75(i)(ii)/352 तथा POCSO Act की धारा 08/12 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
घटना का विवरण: पीड़िता अपनी ड्यूटी से घर लौटी तो अपनी करीब सोलह वर्षीय बेटी को घर पर नहीं पाया। खोजबीन के दौरान पता चला कि धीरू पासवान और उसके दो साथी दो मोटरसाइकिल पर लड़की को अगवा कर ग्राम उघरा ले गए।
दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट: धीरू पासवान ने लड़की के साथ एक बागीचे में दुष्कर्म का प्रयास किया, जबकि अन्य दो आरोपी उसकी मदद कर रहे थे। पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई और उसे नशीला पदार्थ सुंघाने का भी आरोप है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। बहादुरपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पतौर थानाध्यक्ष और अन्य महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़िता को सुरक्षित बचाया।
चिकित्सा सहायता: पीड़िता को इलाज के लिए पीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पीड़िता की हालत सामान्य बताई जा रही है।
एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार: पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी धीरू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों, बब्बलू पासवान और गुड्डू पासवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।