spot_img

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| लापता बच्चे का पहले मिला ‘ स्कूली ड्रेस ‘…फिर मिली Sivaganga से लाला पंडित की लाश…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| लापता बच्चे का कल मिला था ‘ स्कूली ड्रेस ‘…फिर मिली Sivaganga से लाश… जहां कुशेश्वरस्थान पूर्वी में कोहराम मचा है। रात से ही कोई सोया नहीं है। सभी रंजन पंडित के पुत्र ग्यारह साल के लाला पंडित को खोजने में जुटे थे। सबको अंदेशा था, वही हुआ, उसकी लाश उसी शिवगंगा से बरामद हुई जहां किनारे उसका कपड़ा पड़ा था।

- Advertisement -

Darbhanga News| स्कूल गया, फिर छुट्टी के बाद घर नहीं लौट सका लाला…कोहराम

नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के कुम्हर टोली के रंजन पंडित के ग्यारह साल का पुत्र लाला पंडित शनिवार की दोपहर से ही लापता था। लाला कुशेश्वरस्थान मध्य विद्यालय बालक में पढ़ने गया था। मगर, छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा। तभी से उसकी खोज परिवार के लोगों ने शुरू कर दी। लेकिन, वह कहीं नहीं मिला। जब परिवार और गांव के लोगों को यह पता लगा कि उसका स्कूली ड्रेस शिवगंगा पर पड़ा है तो परिजन शिवगंगा पर पहुंच गए। जहां उसके डूबने की आशंका के मद्देनजर खोज शुरू कर दी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News| शिवगंगा पोखर से शव बाहर निकलते ही

आज कहें या बीती देर रात नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 के कुम्हार टोला के लापता स्कूली छात्र का शव शिवगंगा से बरामद कर लिया गया। शिवगंगा पोखर से शव बाहर निकलते ही मां राम दाय देवी दहाड़ मारकर रोने लगी। इससे वहां का माहौल गमगीन हो गया। मौके पर मौजूद थाना के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Darbhanga News| थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया

काफी मशक्कत के बाद केवटगामा से आए गोताखोर ने देर रात शव को बरामद किया। वह दो बहन दो भाई में दूसरे स्थान पर था। वह वर्ग दो का छात्र था। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad