
बेनीपुर। बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल का मिशन 60 के तहत अब दिन बहुरने का आसार नजर आने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रिय प्रबंधक नजमूल होदा ने निरीक्षण के दौरान मरीजों को सातों दिन 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सक के साथ साथ सभी कर्मी को विशेष निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार, मिशन 60 दिन के तहत अस्पताल में प्रसव कक्ष, आपातकालीन सेवा, ओपीडी और पोषण एवं पूनर्वास विभाग में मुलभूत सुविधाएं सहित मरीजों को मिलने वाली बेहतर चिकित्सा सुविधा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नवीकरण कार्य किया जा रहा है।
इसमें अस्पताल आने वाले मरीजों को पैथोलोजिकल जांच, दवा, डिजिटल एक्सरे ,हर्बल पार्क की स्थापना,साफ सफाई, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी वार्डों में रात्रि कालीन सेवा में भी कर्मी, एएनएम एवं चिकित्सकों का रोस्टर बनाकर मरीजों को 24 घंटे सुविधा उपलब्ध कराने सहित अन्य पहलुओं पर कार्य किया जा रहा है। जिसे लेकर शनिवार को क्षेत्रिय स्वास्थ्य प्रबंधक नजमूल होदा ने अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया और विशेष रूप से निर्देशित किया।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में वृक्षा रोपन भी किया गया।इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक नजमूल होदा ने बताया कि मिशन 60 दिन के तहत विगत 7 सितंबर से कार्य प्रारंभ किया गया जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर का चाहर दिवाली निर्माण कार्य भी बीएमसी आईएल जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करेंगे। इस दौरान उन्होंने मिट्टी समतलीकरण कार्य, मकान के रंग रोगन से लेकर किये गये अन्य कार्यों को जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक रीना कुमारी सहित अस्पताल के अन्य कर्मी उपस्थित थे।


