spot_img

Darbhanga News: केवटी के Dukhharan Sahani बनें RJD के Block Vice President, मिशन इंद्रधनुष 5.0 भी शुरू

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। केवटी की दो बड़ी खबर हैं। पहला, राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंडध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने जलवारा पंचायत के खपरपुरा गांव निवासी दुखरण सहनी को प्रकोष्ठ का प्रखंड उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता (Mission Indradhanush 5.0 started in Kewati) मनोनीत किया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

वहीं, केवटी प्रखंड की पैगंबरपुर पंचायत अंतर्गत दड़िमा गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 77 पर सोमवार को सीएचसी, केवटी-रनवे के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इकबारूल रशीद ने दड़िमा गांव निवासी अंजू देवी व रामू यादव के पुत्र अंकुश कुमार को टीकाकरण कर मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तीसरे चरण का अभियान का शुभारंभ किया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सीएचसी, केवटी-रनवे के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इकबारूल रशीद ने टीकाकरण के महत्व एवं उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती माताओं एवं शिशुओं को विभिन्न प्रकार की 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण सुनिश्चित करना है। समाज के प्रत्येक बच्चे का समय पर टीकाकरण को लेकर स्वजन के साथ समाज व जनप्रतिनिधि को जागरूक रहना चाहिए। तीसरे चरण का यह अभियान 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा।

- Advertisement -

मौके पर आईसीडीएस की महिला पर्यवेक्षिका उषा देवी, स्वास्थ्य प्रबंधक दिनेश आनंद, बीसीएम प्रमोद कुमार, यूनीसेफ के बीएमसी गणेश आचार्य, परामर्शी राज नारायण मिश्रा, आशा फैसिलिटेटर अनिता दास, आशा वंदना देवी सहित अन्य कई मौजूद थे।

इधर,राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंडध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने जलवारा पंचायत के खपरपुरा गांव निवासी दुखरण सहनी को प्रकोष्ठ का प्रखंड उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर पार्टी के प्रखंडध्यक्ष फूलकुमार राम, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार पंकज, प्रधान महासचिव मो. बदरे आलम, विद्यापति मिश्रा, मो. एकरामुल हक, अरूण कुमार पासवान सहित अन्य कई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विपक्ष पर विजय सिन्हा का ‘खिसियानी बिल्ली’ वाला हमला: ’15 साल सिर्फ बिहार को लूटा, अब सवाल उठा रहे’

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने वालों ने बिहार को लूटा और अब 'खिसियानी बिल्ली' क#BiharPolitics,#VijayKumarSinha,#NDA

बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और गलत बिल ठीक कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सख्त समय-सीमा तय#BiharElectricity,#ConsumerRights,#PowerSupply

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar