back to top
9 जुलाई, 2024
spot_img

Global Market में छाएगा ‘ मिथिला मखाना ‘, गौरव का पल @100 Crore, ऐतिहासिक दिन, बोर्ड स्थापना की प्रक्रिया शुरू

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga | मिथिला मखाना (Mithila Makhana) को वैश्विक बाजार से जोड़ने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने मखाना बोर्ड (Makhana Board) की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसके बाद कृषि एवं कल्याण मंत्रालय ने इस पर आधिकारिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

लोकसभा में सांसद गोपाल जी ठाकुर ने उठाया मुद्दा

दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर (Dr. Gopal Ji Thakur) ने लोकसभा में तारांकित प्रश्न संख्या 2028 के माध्यम से मखाना बोर्ड के गठन, मखाना खेती के विस्तार, विपणन और प्रसंस्करण को लेकर सरकार से जवाब मांगा। इसके जवाब में केंद्रीय कृषि एवं कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बताया कि मखाना बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मखाना उद्योग को कैसे होगा फायदा?

वैश्विक बाजार में पहचान – मिथिला मखाना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट किया जाएगा।
रोजगार के अवसर बढ़ेंगे – बिहार के किसानों और उद्यमियों को सीधा लाभ मिलेगा
किसानों की आय में वृद्धि – सरकार के सहयोग से मखाना उत्पादन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
मखाना प्रसंस्करण को बढ़ावा – मखाना को संगठित उद्योग का दर्जा मिलने से इसका उत्पादन और निर्यात बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला:  6 गवाहों की गवाही, नशा कारोबारी मो. राजीक को – 10 साल जेल

जीआई टैग के बाद अब मखाना उद्योग को नई ऊंचाई मिलेगी

मिथिला मखाना को पहले ही GI टैग (Geographical Indication) प्राप्त है, जिससे इसे विशेष पहचान और कानूनी संरक्षण मिला है। अब मखाना बोर्ड बनने से यह उद्योग और मजबूत होगा। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आगे की रणनीति:

मखाना बोर्ड के गठन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।
मखाना अनुसंधान केंद्र को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिलाने का प्रयास जारी है।
मखाना प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी।

सांसद ठाकुर ने कहा कि यह निर्णय बिहार और मिथिला के किसानों, उद्यमियों और व्यापारियों के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। मखाना उद्योग को संगठित करने की यह पहल आने वाले वर्षों में आर्थिक विकास और रोजगार सृजन का एक महत्वपूर्ण स्रोत बनेगी।

जरूर पढ़ें

Darbhanga-Muzaffarpur NH-27 घंटों जाम, गिरफ्तारी और सियासी जंग – Singhwara बना बिहार बंद का Hotspot! जानिए क्या हुआ कहां@जाले@केवटी

बिहार बंद: दरभंगा में फोरलेन जाम, टायर जलाकर सरकार के खिलाफ गरजे महागठबंधन कार्यकर्ता!मतदाता...

Himachal में बादल फटा, Singhwara की बेटी किरण की मौत, बर्तन धोते हुए बह गई थी, मिलीं दो दिन बाद लाश – Darbhanga में...

हिमाचल में बादल फटने से तबाही, दरभंगा के सिंहवाड़ा की महिला का शव बरामद...

Madhubani में लगेगा Reliance का CBG प्लांट, 125 करोड़ का निवेश | BIADA से मिली 27.44 एकड़ जमीन

रिलायंस का धमाका! मधुबनी में लगेगा बायोगैस प्लांट, 125 करोड़ की परियोजना से बदलेगी...

Bihar Bandh Train Protest Darbhanga | दरभंगा स्टेशन पर नमो भारत और बिहार संपर्क ट्रेन को रोका, जमकर नारेबाजी, गायघाट में प्रदर्शन

दरभंगा, प्रभास रंजन, देशज टाइम्स | बिहार बंद के आह्वान पर शनिवार को दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें