

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में हो रही लापरवाही को लेकर ग्रामीण गंभीर हैं। ग्रामीणों ने इसकी विधायक से शिकायत भी की है। शिकायत और लापरवाही के बीच क्या कुछ हुआ और विधायक अमन भूषण हजारी ने क्या किया पढ़िए DeshajTimes.Com पर प्रशांत कुमार की यह रिपोर्ट….
ग्रामीणों की शिकायत को देखते हुए स्थानीय विधायक अमन भूषण हजारी पकड़िया पहुंच सड़क का जायजा लिया। यहां सड़क निर्माण का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा था। वह भी पूरी अनियमितता के साथ।
ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक मनोज कुमार यादव और शशिकांत झा जो यहां कभी आते नहीं हैं संवेदक के दो लोग यहां अपने मर्जी से कार्य कर रहे हैं।
कार्य स्थल पर अभी तक बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। सड़क पर गिट्टी के अलावे सिर्फ मिट्टी ही मिट्टी दिख रहा है।
कार्य में सुधार लाएं नहीं तो चीफ इंजीनियर को मैं इसका शिकायत कर रहा हूं। इस मामले में संवेदक के मुंशी ने सड़क अनियमितता पर कुछ भी नही बोल पाया और बोर्ड के बारे में
बताया कि बोर्ड दरभंगा से बनकर आता है अभी तक बोर्ड नहीं बना है इसलिए बोर्ड नहीं लगा है।
यहां कमाल की बात यह है कि जब कार्य प्रारंभ होने से पहले कार्य स्थल पर बोर्ड लगाना होता है तो आधा से अधिक कार्य हो जाने के बाद भी अभी तक बोर्ड नही लगाया गया है।
इस कार्य को प्रारंभ करने से पहले शिलान्यास भी नही कराया गया है। सड़क की कुल लंबाई 450 मीटर और एक किलोमीटर है।
सड़क का जेएसबी बालू और गिट्टी से करना था पर यहां मनोज कुमार यादव और शशिकांत झा के मुंशी की ओर सिर्फ मिट्टी से ही जेएसबी किया जा रहा है।


