मई,2,2024
spot_img

दरभंगा नगर निगम पर विस में गरजे सरावगी, निगम की करतूत से 25 हजार पीड़ितों तक राहत नहीं

spot_img
spot_img
spot_img
  • देशज हलचल 
  • शहरी बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा को संजय सरावगी ने उठाया विधानसभा में
  • डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम ने नगर आयुक्त के नाम जारी किया पत्र
  • डीएम ने कहा सर्वोच्च प्राथमिकता के तौर पर बाढ़ पीड़ितों की सूची को करें जमा

दरभंगा नगर निगम पर विस में गरजे सरावगी, निगम की करतूत से 25 हजार पीड़ितों तक राहत नहींदरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूराू। विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में सोमवार को दरभंगा शहर के बाढ़ पीड़ितों की समस्या से विधानसभा भी गूंज उठा। विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति लेकर नगर विधायक संजय सरावगी ने अपनी बारी आते ही दरभंगा शहर के बाढ़ पीड़ितों की समस्या को लेकर सदन में उठ खड़े हुए। शहरवासियों की पीड़ा को बड़े ही गंभीरता से सदन के पटल पर रखा।

 

नगर विधायक ने दरभंगा की आवाज को सदन में बुलंद करते कहा, दरभंगा शहर का 20 वार्ड पूरी तरह बाढ़ में डूबा हुआ है। जिला प्रशासन की मुस्तैदी से प्रभावित परिवारों को ग्रामीण क्षेत्रों में 6-6 हजार की राशी दी जा रही है लेकिन सरकार की ओर से बाढ़ सहायता की मिलने वाली 6 हजार की राशि से अभी तक नगर निगम की शिथिलता के कारण दरभंगा  शहर के 20 वार्ड के तकरीबन 25हजार  से अधिक परिवार वंचित हैं।mla sanjay sarawgi

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Kishanganj News| गैस सिलेंडर की धधकी आग, मां समेत तीन बच्चों की जिंदा मौत

नगर विधायक ने बिहार सरकार से अनुरोध किया कि दरभंगा शहर के शहरी बाढ़ पीड़ितों की समस्या को लेकर गंभीरता से इस दिशा में पहल किया जाए। इधर डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम ने नगर आयुक्त नगर निगम दरभंगा को पत्र जारी कर शहरी बाढ़ पीड़ितों की सूची अविलंब सरवोच्च प्राथमिकता के तौर पर प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया है।दरभंगा नगर निगम पर विस में गरजे सरावगी, निगम की करतूत से 25 हजार पीड़ितों तक राहत नहीं

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Contractor Ajay Mahakal Murder | अपराध की दुनिया से ताल्लुक...ठेकेदार अजय महाकाल का मर्डर, गोलियों से किया छलनी

जानकारी के अनुसार, शहरी 25 हजार से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में छह हजार की राशि पहुंचाने को लेकर श्री सरावगी  विगत 1 सप्ताह से शहरी बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर गंभीरता से हर संभव प्रयास करने में जुटे हैं। लेकिन नगर निगम शहरी बाढ़ पीड़ितों की सूची अभी तक सौंप ही नहीं रही है।mla sanjay sarawgi

 

इस मामले की जानकारी श्री सरावगी की ओर से जिला प्रशासन को भी पुख्ता तौर पर दी जा चुकी है ।रविवार को भी नगर विधायक नगर निगम पर जमकर बरसे और नगर निगम से कहा कि अविलंब बाढ़ पीड़ितों की सूची उपस्थित की जाए। नगर विधायक ने बताया कि जहां जिला में दो लाख से अधिक परिवारों के खाते में बाढ़ सहायता की राशि पहुंच चुकी है।mla sanjay sarawgi दरभंगा नगर निगम पर विस में गरजे सरावगी, निगम की करतूत से 25 हजार पीड़ितों तक राहत नहीं

यह भी पढ़ें:  Bihar News| घर के दरवाजे पर बैठी नाबालिग को अगवा कर खेत में सामूहिक दुष्कर्म

वहीं शहर के 20 वार्ड के डूबे तकरीबन 25 हजार से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवार अभी भी व्यापक तकलीफ में हैं ही अपने खाते में छः हजार की राशि पाने के लिए भी व्याकुल होते जा रहे हैं। अगर यह राशि उनके खाते में पहुंच जाती है तो ऐसे विपदा के समय में उनका परिवार अपने जीवन की रक्षा करने को पहल कर सकेगा।imla sanjay sarawgदरभंगा नगर निगम पर विस में गरजे सरावगी, निगम की करतूत से 25 हजार पीड़ितों तक राहत नहींदेशज टाइम्स तस्वीर कैप्शन : दरभंगा शहर के बाढ़ पीड़ितों की समस्या को विधानसभा में रख रहे नगर विधायक संजय सरावगी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें