spot_img

Darbhanga News | दरभंगा में Mobile हुआ Switched ON, निकला कंकाल…2 साल पुरानी Murder Mystery में New Twist

इस मर्डर के खेल में कितने आदमी थे....| एक-एक तक तहकीकात | खुलते गए राज...|निकला युवक का कंकाल....|अबकी बार...खुलासा तय...| अब तक 16...|

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | दरभंगा में Mobile Switched ON क्या हुआ। कब्र से लाश निकल गईं। क्रब खोदकर जो कंकाल बाहर निकाला गया वह…2 साल पुरानी Murder Mystery में New Twist के सामने पड़ा था जहां, दिल्ली से दरभंगा आने के दौरान गायब युवक की मर्डर मिस्ट्री अब सुलझेगी। ऐसी उम्मीद है, उन मां और पिता को जो दो सालों से अपने बेटे की तलाश में पलकें बिछाए बैठे रहे…

- Advertisement -

Darbhanga News | मगर, लाश मिलने से बेटे के सकुशल लौट आने की हसरत तो पूरी ना हुई लेकिन…,

मगर, लाश मिलने से उनकी बेटे के सकुशल लौट आने की हसरत तो पूरी ना हुई लेकिन, दो वर्ष बाद कब्र से निकाला गया कंकाल और एक्शन में आई पुलिस ने, राहत के पल जरूर महसूसने को दिए जहां, सोलह आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। ऐसा, दो वर्ष बाद युवक आशीष कुमार का मोबाइल चालू होते संभव हो सका, जो हत्या का राज अब परत-दर-परत खोलेगा।

- Advertisement -

Darbhanga News | सीतामढ़ी के पुपरी का परिवार अनायास

जानकारी के अनुसार, जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गांव से पुलिस ने करीब दो वर्षों के बाद एक युवक के शव को कब्र से निकाला है। वही पुलिस ने इस हत्या के मामले में 16 लोगों को हिरासत में भी लिया है। जहां, सीतामढ़ी जिला के पुपरी इलाके हरदिया गांव निवासी शशिनाथ झा के पुत्र आशीष कुमार के लापता होने की सूचना थाना में दर्ज कराई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News | जहां… अचानक से आशीष का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था कि उनका पुत्र आशीष 25 मार्च 2022 को दिल्ली से दरभंगा आने की सूचना दी थी और वह 27 मार्च दरभंगा जंक्शन पर ट्रेन से उतरने की जानकारी भी परिजनों को दी थी। लेकिन उसके बाद अचानक से आशीष का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया उसके उसकी कोई जानकारी नही मिल पा रही थी। परिजनों और पुलिस ने काफी खोज बिन की लेकिन कुछ जानकारी नही मिल सकी थी।

Darbhanga News | ट्विस्ट तब आया जब दो वर्ष बाद अचानक आशीष का मोबाइल स्विच ऑन हो गया

मामले में ट्विस्ट तब आया जब दो वर्ष बाद अचानक से मृत आशीष का मोबाइल स्विच ऑन हो गया। मोबाइल ऑन होंते ही पुलिस हरकत में आई जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि आशीष की हत्या कर शव को खराजपुर गांव में गड्ढा खोदकर गार दिया गया है।इस मामले में पुलिस की जांच कुल 16 लोगों की संलिप्ता पाई गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News | एफएसएल की टीम की जांच में होगा मर्डर का खुलासा

पुलिस 16 आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही आरोपियो की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट बहाल कर शव को गढ्ढे से निकाला गया है। गढे से निकाले गए कंकाल को डीएमसीएच के पोस्टमार्टम विभाग में रखा गया है। वही पुलिस ने इसके जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया है।

Darbhanga News | बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया

इस संबंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि खराजपुर गांव से कब्र खोदकर कंकाल को निकाला गया है। इस मामले में 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है। निकाले गए कंकाल को डीएमसीएच में सुरक्षित रखा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।