मई,20,2024
spot_img

दरभंगा के केवटी में मोदी के 9 साल बेमिसाल पर चला हनुमाननगर गांधी चौक पर महा जनसंपर्क, लोगों किया 9090902024 पर मिस्ड कॉल

spot_img
spot_img
spot_img

केवटी, देशज टाइम्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के नौ साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने केवटी प्रखंड की ननौरा पंचायत के हनुमाननगर गांधी चौक पर महा जनसंपर्क अभियान चलाया।

अभियान में डोर टू डोर कैंपन करते लोगों से मुलाकात की गई। वहीं, मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां साझा की। उनके बीच मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल का पत्रक वितरित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन के लिए 9090902024 पर मिस्ड कॉल भी करवाया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कार्यकाल के 9 साल में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण से जनसेवा की नई परिभाषा लिखी है। सबका साथ और सबका विकास की भावना को समेटे हुए योजनाएं आगे बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| जाले में जीता लोकतंत्र...स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी, भयमुक्त और शांतिपूर्ण

हर गरीब व वंचित को उसका अधिकार मिला जिससे वे आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त हुए हैं। मौके पर भाजपा के जिला प्रवक्ता डॉ. विनोद कुमार सिंह व श्रवण कुमार मिश्र सहित कई मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें