बिहार में इस बार मानसून 15 जून से पहले आने को तैयार है। मौसम विभाग ने जारी किया 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट!ज हवाएं, बारिश और बिजली का खतरा। 25 मई के बाद फिर से बढ़ेगी गर्मी, पारा पहुंचेगा 40 डिग्री के पार। जानिए कौन-कौन से जिले रहेंगे प्रभावित! कृषि और जीवन पर क्या होगा असर – DeshajTimes.com पर पूरी जानकारी
15 जून को बिहार में मानसून की एंट्री तय, 19 जिलों में येलो अलर्ट
पटना, देशज टाइम्स| बिहार में मानसून को लेकर खुशखबरी है। इस बार मानसून 13 से 15 जून के बीच समय से पहले आ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि केरल में मानसून की एंट्री 27 मई तक हो सकती है, जो आमतौर पर 1 जून को होता है। इसका असर बिहार में भी जल्दी देखने को मिलेगा।
19 जिलों में येलो अलर्ट जारी
बेतिया, बगहा, मोतिहारी, रक्सौल, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, औरंगाबाद सहित 19 जिलों में तेज बारिश और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना, 24 घंटे तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
फिर बढ़ेगी गर्मी: 25 मई से पारा उछलने की संभावना
25 मई से तापमान में 3-4°C की वृद्धि संभव,गया: 39.3°C, रोहतास: 39.4°C, पटना: 35.2°C, दो दिन राहत के बाद फिर से 40°C पार जा सकता है तापमान
खेती-किसानी के लिए उम्मीदें जगीं
पिछले साल 20 जून को पहुंचा था मानसून, इस बार 15 जून तक आने की संभावना है।2024 में 20% कम बारिश, इस बार सामान्य से बेहतर मानसून की उम्मीद है।शुरुआती बारिश किसानों के लिए शुभ संकेत हैं।